Spread the love

जनपद में परीक्षा पूर्णत नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जा रही

बागपत 21 फरवरी 2026 —जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत का औचक निरीक्षण किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 2026 की परीक्षा हेतु जनपद बागपत में हाई स्कूल के 13766 व इंटरमीडिएट के 13417 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं जनपद में 37परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर सभी चाक-चौबंद व्यवस्था के सात परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है जिसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, प्रकाश एवं स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए।
जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें बिना किसी तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं सुचारु परीक्षा संचालन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा उपस्थित मिली।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×