Spread the love

खेकड़ा। खेकड़ा निवासी साहित्यकार तेजपालसिंह धामा का हैदराबाद में शॉल, श्रीफल एवं अन्य उपहार देकर सम्मान किया गया। यह सम्मान हैदराबाद में एमएनसी कंपनी फ्लाई गार्ड के परिसर में आयोजित ‘वीरांगना नीरा आर्य के जीवन पर एक संगोष्ठी’ के दौरान दिया गया।
फिल्म निर्देशक अजय कुमार पुलिपति एवं स्थानीय समाज सेवियों ने तेजपालसिंह धामा का सम्मान करने के बाद कहा कि जल्द ही वीरांगना नीरा आर्य की फूल बेचते हुए एक प्रतिमा हैदराबाद के फलकनुमा में स्थापित की जाएगी एवं उनके जीवन के वे क्षण जो उन्होंने हैदराबाद में गुजारे, उनकी आगामी फिल्म का फोकस उन पर रहेगा। बता दें कि अमेरिका निवासी किरण दासरी जो इस फिल्म के निर्माता हैं, उन्होंने तेलंगाना प्रशासन से इस विषय में पत्राचार भी किया है, क्योंकि उन्होंने नीरा आर्य से संबंद्ध कुछ दस्तावेज लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में खोज निकाले हैं।
नीरा आर्य के अस्थिकलश को जो हैदराबाद के साई मंदिर में 1998 से रखा हुआ है, उसे नीरा आर्य प्रतिमा के पास ही दर्शानार्थ स्थापित किया जाएगा।
इससे पूर्व पूर्व आईएएस एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पदस्थ रहे फैजी हाशमी ने इस बात पर अफसोस जताया कि जब वे काला पानी में पदासीन थे, तब वहां के संग्रहालय में नीरा आर्य को सम्मान नहीं दिला सके, लेकिन इसके लिए वे अब सरकार को लिखेंगे कि कम से कम एक दीवार पर ही काला पानी में वीरांगना नीरा आर्य के चित्र लगाए जाएं। सेवानिवृत्त पूर्व आईएएस अधिकारी फैजी हाशमी शीघ्र ही काला पानी में नीरा आर्य को सम्मान दिलाने के लिए प्रमाण सहित सरकार को पत्र इत्यादि लेखन समेत अन्य कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि नीरा आर्य आजाद हिंद फौज में सेनानी थी और उन्हें प्रथम महिला जासूस होने का गौरव प्राप्त है। मुरादाबाद, कलकत्ता, नवलखा महल उदयपुर और खेकड़ा में नीरा आर्य की प्रतिमाएं पहले से ही लगी हुई हैं। Viral

पत्रकार सुभाष चंद कश्यप केशरी दर्पण 983774 9557

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×