बागपत 24 जून 2026
जनपद बागपत के संबंधित प्रकरण में यह अवगत कराया जाता है कि यद्यपि उक्त प्रकरण में पूर्व में विभिन्न स्तरों पर आवश्यक प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यवाही संपादित की जा चुकी है तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में समय-समय पर आवश्यक कार्यवाही भी की गई है, तथापि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को सर्वोपरि मानते हुए समस्त संबंधित पक्षकारों को पुनः अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इस संबंध में समस्त याचीगण, प्रभावित पक्षकारों, हितबद्ध व्यक्तियों एवं संबंधित क्षेत्र के निवासीगण को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय नायब तहसीलदार (सर्वे), कलक्ट्रेट बागपत में आयोजित सुनवाई में उपस्थित होकर अपने पक्ष के समर्थन में लिखित कथन, अभिलेख, साक्ष्य, दस्तावेज एवं अन्य प्रासंगिक सामग्री प्रस्तुत करें।
जनहित में यह आवश्यक है कि संबंधित सभी पक्ष सुनवाई में प्रतिभाग करें, जिससे उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निर्णय लिया जा सके।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि कोई पक्षकार निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होता है अथवा अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करता है, तो उपलब्ध अभिलेखों एवं अभिलेखागार में उपलब्ध सामग्री के आधार पर नियमानुसार आवश्यक निर्णय/कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पक्ष स्वयं उत्तरदायी होंगे।
जनपद प्रशासन बागपत समस्त संबंधित निवासीगण एवं पक्षकारों से अपील करता है कि वे 27 जून 2026 को आयोजित सुनवाई में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
