Spread the love

एसडीएम ,तहसीलदार अमीन ब्रह्द स्तर पर चलाये वसूली अभियान

जीएसटी पंजीकरण अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश

बागपत 19 फरवरी 2026—-जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर–करेत्तर राजस्व संग्रह, नगर विकास वसूली, राजस्व कार्यों तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर माह जनवरी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अमीनवार वसूली कार्यों की समीक्षा की जाए। वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अमीन कार्य में शिथिलता बरतेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही वसूली की साप्ताहिक समीक्षा भी अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में अवैध कब्जों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। राजस्व एवं कर-करेत्तर विभागों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो विभाग जनवरी माह की रैंकिंग में सी एवं डी श्रेणी में हैं, वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर रैंकिंग बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास करें।
राज्य कर विभाग को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित प्रत्येक इकाई का जीएसटी पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही कार वॉशिंग एवं डेंटिंग/सर्विस सेंटरों पर निगरानी रखने के लिए एआरटीओ को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। IGRS पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई, मंडलायुक्त कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों का अधिकतम तीन दिवस के भीतर निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने दोहराया कि राजस्व वसूली एवं जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय ,जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण, एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार समस्त तहसीलदार जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×