मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के साथ बनें आत्मनिर्भर अपना रोजगार अपना सम्मान
सरकार दे रही है सहयोग, अब बारी है आपके सपनों को उड़ान देने की!
युवा उद्यमी योजना के लिये एमएसएमई के पोर्टल पर www msme.up.fov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन
सी एम युवा उद्यमी के अंतर्गत 5 लाख तक का लोन ले ब्याज मुक्त
युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं मार्गदर्शन को उपलब्ध कराना
बागपत 19 फरवरी 2026 —उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी महत्वाकांक्षी योजना युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है जिसमें मान्य मुख्यमंत्री जी ने युवाओं को अपना नाम दिया है जिससे कि युवाओं में एक उत्साह आए और वह सशक्त बने। इसका उद्देश्य है कि युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। जिलाधिकारी अस्मिता लाल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रति गंभीर है संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश दे रही है बैठक कर रही है की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए लाभान्वित होंगे तो वह सशक्त होंगे आत्मनिर्भर बनेंगे ।
क्या है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियां सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसमें युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संग इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के आयु तक के व्यक्ति लाभान्वित हो सकते हैं जिन्हें बिना ब्याज के ₹5 लाख तक का ऋण दिया जाएगा जिससे कि वह अपना कोई भी सूक्ष्म उद्योग कर सके इसके लिए शिक्षण योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 पास,इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष की वरीयता होनी चाहिए इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया के लिए एमएसएमई के पोर्टल पर www msme.up.fov.in पर अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बैंकों के स्तर पर प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृत किया जाएगा योजना की मुख्य बातें प्रतिवर्ष 100000 युवाओं को स्वरोजगार 10 वर्षों में 10 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है जिसमें प्रथम चरण में 5 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 4 वर्षों तक 100% ब्याज मुक्त कॉलेटरल गारंटी मुक्त ऋण दिया जाएगा इस लोन को समय से देने पर उन्हें आगे भी 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जा सकता है 7.50लाख रुपए के ऋण पर 50% ब्याज अनुदान 3 वर्षों तक दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के साथ बनें आत्मनिर्भर। जिसमें युवाओं का अपना रोजगार अपना सम्मान होगा उनके लिए सरकार दे रही है सहयोग, आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं आज ही जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर आवेदन करें और ₹500000 तक का अपना व्यवसाय प्रारम्भ करें सरकार आपके साथ आपके द्वार खड़ी है अब बारी है अपने सपनों को उड़ान देने की!
अब तक कितने युवाओं को मिला लाभ
जनपद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 2587 युवाओं ने आवेदन किया जिसके सापेक्ष 887 को अपने दस्तावेज पूर्ण के बाद बैंक द्वारा 310 लाख रुपए की धनराशि का वितरण किया गया जिससे उनके द्वारा सूक्ष्म लघु उद्योग के माध्यम से अपना व्यापार किया जा रहा है युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संकल्पित है।
“नौकरी नहीं, अब खुद बनें मालिक
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से पाएँ आर्थिक सहयोग और शुरू करें अपना व्यवसाय जिसके क्रम में जनपद बागपत में आप तक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से 2000 युवा लवांवित हो चुके हैं जो अपने नए-नए क्षेत्रों में व्यवसाय कर रहे हैं आप भी आज ही आज ही आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है तो आत्मनिर्भर प्रदेश की ओर कदम बढ़ेगे।
सूचना विभाग, बागपत