Spread the love

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 को दो पालियों में सम्पन्न होंगी।

प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
प्रथम पाली में हाईस्कूल कम्प्यूटर तथा इण्टरमीडिएट के काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प एवं व्यावसायिक वर्ग की परीक्षाएं प्रदेश के 3,005 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगी। इस पाली में हाईस्कूल के 61,663 एवं इण्टरमीडिएट के 34,633 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। कुल 96,296 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक)
द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई तथा इण्टरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा 7,214 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें हाईस्कूल के 2,139 तथा इण्टरमीडिएट के 3,90,135 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इस पाली में कुल 3,92,274 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×