Spread the love

जनपद मैनपुरी में स्वतंत्र पत्रकारिता पर उठे सवालों के बीच,
अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शत्रुघ्न पाल एवं गौरव कश्यप (बजरंग दल सहसंयोजक, मैनपुरी) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

🗓 दिनांक: 19 फरवरी 2025
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: जिला कलेक्ट्रेट, मैनपुरी

हिंद न्यूज़ 24×7 के संपादक अतुल कश्यप पर कुर्रा थाने जनपद मैंनपुरी में दर्ज अन्यायपूर्ण मुकदमे के विरोध में जिलाधिकारी महोदय को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

यह सिर्फ एक पत्रकार का मामला नहीं है,
यह सच, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई है।

जब भी किसी सच्ची आवाज़ को दबाने की कोशिश होती है, तब समाज के हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह आगे आए।

आप सभी सर्व समाज के प्रतिनिधि, समाजसेवी, आम जनमानस, विधि सलाहकार एवं संगठन प्रमुखों से विनम्र निवेदन है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

आइए, एकजुट होकर यह संदेश दें —
“कलम की ताकत को झुकाया नहीं जा सकता!”

🙏 आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×