Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान 20 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 एवं 30 अप्रैल 2026 को संचालित होगा, जिसमें चिन्हित विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सुरुचि शर्मा ने बताया कि यह अभियान के तहत 5-6 वर्ष आयु (कक्षा 1) के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10 वर्ष आयु (कक्षा 4 एवं 5) के बच्चों को टीडी-10 तथा 16 वर्ष आयु (कक्षा 10 एवं 11) के बच्चों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक सत्र में 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह सत्र नियमित टीकाकरण दिवस (बुधवार एवं शनिवार) को छोड़कर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की सूची तैयार की गई है। साथ ही, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।
टीकाकरण सत्रों पर एईएफआई प्रबंधन के तहत आवश्यक दवाइयों सहित एनाफाइलेक्सिस किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। वहीं, अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन यू-विन और एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से अपील की है कि प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक नामित कर उनकी सूची दूरभाष नंबर सहित उपलब्ध कराएं, ताकि टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×