Spread the love

बागपत, 20जून 2026—
नगर पालिका परिषद खेकड़ा क्षेत्र के अंतर्गत पाठशाला रोड स्थित तालाब, जो लंबे समय से गंदगी एवं उपेक्षा का शिकार था, को नगर पालिका की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर साफ-सुथरा कराया गया। तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब परिसर का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा इसे एक स्वच्छ, सुंदर एवं जनहितकारी स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के दृष्टिगत तालाबों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे स्थलों का बेहतर विकास न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक होगा बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराएगा।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, पौधों की देखभाल एवं सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर किए जाएं ताकि यह स्थल आने वाले समय में एक आदर्श एवं आकर्षक स्थान के रूप में विकसित हो सके।

इस अवसर पर एसडीएम मनीष यादव, चेयरपर्सन नीलम धामा,डॉ रूमा गुप्ता सीईओ ए डी के जैन आई हॉस्पिटल, मंजू जैन अध्यक्ष उल्लास ट्रस्ट मिशन वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरी लाल पटेल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×