Spread the love
  • विनम्र निवेदन

मैं,कश्यप समाज उत्थान सेवा समिति, अलवर की राजस्थान की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और पदाधिकारी की तरफ से यह निवेदन करता हूं कि कल दिनांक 19 अप्रैल 2026 को ग्राम बलाना,राजगढ़ रोड, अलवर मे आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के सभी बंधुजनों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करता हूं|

साथ ही साथ,समाज के सभी बंधुजनों को यह निवेदन भी करता हूं कि आप सभी अपना सहयोग मन से, धन से, और तन से अवश्य करने की कृपा करें |

यदि आप अलवर जिले में निवास कर रहे हैं या अलवर जिले से बाहर भी निवास कर रहे हैं तो भी अलवर जिले में हो रहे इस आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करने की कृपा करें |

यह सूचना समाज हित में आप सबके लिए है ताकि आप भी धर्म के इस कार्य में दानदाता बन सके, जरूरी नहीं है कि आप भामाशाह ही बने |

अपना न्यूनतम से न्यूनतम सहयोग अवश्य करें |

आपसे यही अपील करते हैं |

पुष्पेंद्र कश्यप, अलवर (राजस्थान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×