Spread the love
     *18- अप्रैल - शनिवार*

                  👇

==============================

1 बिल को गिराकर जश्न मनाना निंदनीय, यह कल्पना से परे’; संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले अमित शाह

2 फ्लाइंग किस देते हैं; राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- प्रियंका से सीखें बोलने की कला

3 केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े विधेयक का विरोध किया जाए और उसे राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जाए, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे

4 ‘विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा नारी शक्ति का अपमान’, महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर नड्डा ने बोला हमला

5 यह संविधान पर हमला था, जिसे हमने हरा दिया’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले राहुल गांधी

6 यह एक बहुत ही जबरदस्त जीत, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले शशि थरूर; परिसीमन से जोड़ा

7 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। करीब 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए एक सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। ट्रंप 10वें स्थान पर

8 राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, उन पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- CBI जांच करे

9 भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस MLA को उम्रकैद, 2016 के केस में विनय कुलकर्णी समेत 17 को सजा; CBI ने जांच की थी

10 कोयंबटूर में बड़ा हादसा, मोड़ पर नियंत्रण खोकर खाई में गिरी टूरिस्ट वैन; 9 पर्यटकों की मौत

11 चारधाम यात्रा आज से, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे; ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू

12 अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा, गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने,

13 भारत बना दुनिया का भरोसेमंद निवेश ठिकाना: सेबी प्रमुख का दावा- वैश्विक अनिश्चितताओं में भी पूंजी बाजार मजबूत

14 48 दिन बाद खुला होर्मुज: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान; ट्रंप ने कहा- शुक्रिया

15 होर्मुज रूट खुलने के बाद कच्चा तेल 13% सस्ता, एक बैरल का दाम 99.39 से घटकर 86 डॉलर हुआ; अमेरिकी शेयर बाजार 2% चढ़ा

16‘मैं शांतिदूत हूं, मैंने आठ युद्ध रुकवाए’, ट्रंप बोले-अब ईरान के साथ भी ऐतिहासिक डील के बेहद करीब

17 गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
================================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो अभी देश के पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं परिणाम भले ही 4 तारीख को आएं लेकिन जिस प्रकार से पोल सामने आये हैं उनको देखकर लगता है देश के विपक्षी नेता जो आज शीर्ष स्तर की राजनीती कर रहे हैं देश और देश की जनता को BJP RSS से आजादी नहीं दिला पाएंगे और जब तक देश की सत्ता में BJP रहेगी युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जाएगी घोटालों की जांच में भी घोटाले होंगे नेता और अधिकारी भ्रस्टाचार की सीमाओं को लाघते नजर आएंगेदोस्तो कल हमारे प्रधानमंत्री नें गंगा एक्सप्रेस का उद्धघाटन किया लेकिन यह विकास नहीं जनता को हमेशा हमेशा के लिए लूटने का व्यवसाय त्यार किया है जगह जगह टोल टैक्स और टोल टैक्स के लिए भी देश की जनता के करोड़ों रु. फास्टटैग के नाम पर एडवांस में लिए जाते हैंआज दुनिया की 300 यूनिवर्सिटी में एक भी भारत में नहीं हैलेकिन दुनिया के टॉप 10 मंदिरों में 8 भारत में हैं टॉप 10 मस्जिदों में 3 भारत में हैं क्या करेगा देश का युवादेश के नेता और साधू संत बलात्कारी होते जा रहे हैं डॉलर के मुकाबले रुपया दिन पर दिन कमजोर होता जा रहा हैदोस्तो अब देश की व्यवस्था देश के मौजूदा नेता ठीक नहीं कर सकतेदेश की व्यवस्था ठीक करने के लिए देश के नेताओं को देश की राजनीती से हटाना होगादोस्तो इसके लिए उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से कांग्रेस कार्यकर्ता PACL KBCL कल्पतरू सहारा प्रोग्रीम साईराम साइप्रसाद निमवस जैसी तमाम कम्पनियों के निवेशकों के लिए 17 अगस्त 26 को शुरू होगा मोदी सरकार के विरुद्ध आंदोलनदोस्तो देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए जरूरी है देश के मौजूदा टॉप नेताओं को देश की राजनीती से बाहर करनाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.जिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

छतरपुर जिले में वंशानुगत मछुआरों की बदहाल स्थिति: प्रकोष्ठों की सक्रियता पर उठे सवालगनेश रैकवार | छतरपुरछतरपुर जिले में वंशानुगत मछुआ समाज की स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। तालाबों और जल संसाधनों पर कथित कब्जों के बीच समाज अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा बनाए गए मछुआ प्रकोष्ठों की भूमिका पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने निषाद एवं मछुआ समाज को संगठनात्मक रूप से जोड़ने के लिए प्रकोष्ठों का गठन किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इनकी सक्रियता को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।जिले में भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष रैकवार तथा कांग्रेस की ओर से अरविंद रैकवार की नियुक्ति के बाद भी समाज के लोगों का आरोप है कि अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस बदलाव या प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।समाज के युवाओं का कहना है कि कई बार ज्ञापन, शिकायतें और आंदोलन के बावजूद न तो तालाबों पर कथित अवैध कब्जों की स्थिति में सुधार हुआ और न ही समितियों की पारदर्शी जांच आगे बढ़ पाई। इससे युवाओं में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।इधर, राजनीतिक स्तर पर मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों में बदलाव के बावजूद जिला स्तर पर नेतृत्व को लेकर असंतोष बना हुआ है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इस बार योग्य और जमीनी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी या फिर व्यवस्था केवल सिफारिशों पर ही चलती रहेगी?इसी बीच “ऑल इंडिया फिशरमैन कांग्रेस” की सक्रियता को लेकर भी जिले में चर्चाएं तेज हैं। कई लोग इसे लगभग निष्क्रिय बताते हुए इसे “कागजी संगठन” तक सीमित मान रहे हैं।युवा रैकवार समाज का कहना है कि पिछले महीनों में दिए गए ज्ञापनों पर भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे राजनीतिक दलों और प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि बड़े नेताओं की चुप्पी ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।समाज का कहना है कि वर्षों से चल रही हक की लड़ाई आज भी वहीं की वहीं खड़ी है, जबकि तालाबों और समितियों में कथित अनियमितताओं और कब्जों के मामलों की जांच की मांग लगातार की जा रही है।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व इस बढ़ते असंतोष को कैसे संबोधित करता है और क्या वाकई जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव देखने को मिलेगा या नहीं।— आगे के अंक में: किस समिति में सबसे बड़े फर्जीवाड़े के आरोप, पूरी रिपोर्ट

×