
राहुल गाँधी संसद में केंद्र सरकार पर फायर थे, बवाल मचा था। तभी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गाँधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता रखने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने CBI से राहुल गाँधी की ब्रिटेन की कथित नागरिकता के आरोपों की जाँच करने को कहा है।
कर्नाटक के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि राहुल गाँधी के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है।
भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। यानी कोई भी भारतीय नागरिक भारत का नागरिक होते हुए दूसरे देश की नागरिकता नहीं ले सकता है।
