Spread the love

लखनऊ ::- मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान हुई एक बड़ी मुठभेड़ में उधम सिंह गैंग का शार्पशूटर आशु उर्फ मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर हत्या, लूट और डकैती सहित 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित है, और उसके सिर पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित है। घटनास्थल से एक स्विफ्ट कार, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×