बागपत, 02 अप्रैल 2026 – मेरठ मंडल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का आगामी 08 अप्रैल को महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण समिति के सभापति अश्वनी त्यागी के सभापतित्व में जनपद बागपत एवं मेरठ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर समिति जानकारी जुटाएगी एवं विस्तृत रिपोर्ट को विधान परिषद में प्रस्तुत किया जाएगा।
समिति के दौरे के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे योजनाओं से संबंधित अद्यतन आंकड़े, प्रगति रिपोर्ट और उपलब्धियों का विवरण तैयार रखें। समिति द्वारा विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट बाद में विधान परिषद में प्रस्तुत की जाएगी।
भ्रमण को लेकर संबंधित विभागों में तैयारियां जारी हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक सूचनाएं और अभिलेख समय से उपलब्ध कराएं, ताकि तैयारियां पूर्ण हो सके।
सूचना विभाग बागपत