Spread the love

जनगणना 2027 में 3 टी है मुख्य भूमिका में

बागपत 2 अप्रैल 2026 —-आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के सफल संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर जनपद के 12 चार्ज, 3 तहसीलों एवं 9 नगर निकायों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Hlb का कार्य
प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए कुल 48 फील्ड ट्रेनर्स 2मस्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है, जिन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की सूक्ष्म बारीकियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा यह भी बताया गया कि जनगणना हमारे सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक जीवन में किस प्रकार उपयोगी है।

जनगणना नोडल सांख्यिकी अन्वेषण ग्रेड 2 शिप्रा गुप्ता ने बताया कि 7 से 21 मई तक स्वयं गणना संचालित की जाएगी जबकि 22 से 20 जून तक HLO की गणना होगी।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता एवं सटीकता के साथ संपन्न किया जाए। मकान गणना एवं परिवार विवरण दर्ज करते समय किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है, इस संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी का महत्व जनगणना के कार्य में बहुत अधिक है इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी के नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब करने के संबंध को निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना में ऐसे कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए जिन्हें की तकनीकी ज्ञान हो और समझ हो जिसे कि वह अपना विस्तार पूर्वक कार्य कर सकें जनगणना के कार्य में किसी भी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा कोई लापरवाही ना बरती जाए ।

इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ,अमरचंद वर्मा ,समस्त तहसीलदार ,समस्त अधिशासी अधिकारी सहित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×