Spread the love

फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान का आधार लिंक मोबाइल नंबर व खतौनी की होगी जरूर

फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य किसान की जगह जगह की जमीन को एक प्लेटफार्म पर लाना

बागपत, 20 फरवरी 2026:
जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि सरकार द्वारा किसानों के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक किसान का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सके।

कृषि उपनिदेशक विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना में 107814 पंजीकृत कृषक सत्यापित है जिसमें से अभी तक 70953 कृषको द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री करायी गयी है तथा 16181 गैर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कृषको के द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री करायी गयी है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अवशेष 36861 कृषक जो अपनी फार्मर रजिस्ट्री नही करा रहे है को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी 22 वी किस्त का लाभ तथा सरकार द्वारा कृषको के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओ खाद, बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशी, फसल बीमा, कृषि ऋण आदि पर अनुदान का लाभ नही मिल पायेगा। इसलिए जिन कृषको ने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नही करायी है वे अपना आधार, खतौनी, आधार से लिंक मोबाईल लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर तत्काल अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें। कृषक अपने मोबाईल से भी Google Play Store से Farmer Registry UP मोबाईल ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों की जमीनों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर एकत्र करने का कार्य पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करना है यह पहल किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ सीधे और प्रभावी तरीके से प्रदान करने में मदद करेगी उत्तर प्रदेश में जिन किसानों की जमीन जगह-जगह स्थान पर है उन जमीनों को एक प्लेटफार्म पर लाकर रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से डिजिटल करण करना है। राजस्व विभाग ,कृषि विभाग, पंचायत सहायक आदि के द्वारा ग्राम स्तर पर फ्री फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी ली जा सकती है या किसान जन सुविधा केंद्र पर भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
जिससे कि किसानों की जमीन एक पोर्टल पर आ सके और उसे कहीं से भी देखा जा सके जिससे कि ऑनलाइन डाटा प्राप्त होने में किसानो को इस में भविष्य में बहुत सारे लाभ प्राप्त होंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में गति लाई जाए तथा किसानों को योजना का पूर्ण लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो अब महंगाई चिंता नहीं है वेरोजगारी पर चर्चा नहीं होंनी चाहिए इलेक्टोरल बॉन्ड एप्सटीन फाइल ट्रेड डील पूर्व सैना प्रमुख की किताब इनकी चर्चा मत करो सुप्रीम कोर्ट तो इनके बोट मांगने के तरीके पर ही सबाल उठा रहा हैदोस्तो आपको क्या लगता है अब हमारे इन नेताओं को सुधारा जा सकता हैदोस्तो अब देश के मौजूदा नेताओं को बदलने के लिए देश मैं आंदोलन शुरू होगा मौजूदा सत्ता पक्ष को हम देख रहे हैं आज अगर विपक्षी नेता चाहें तो मोदीजी अमित शाह BJP RSS देश की जनता के सामने खड़े भी नहीं हो सकते इसके बाद भी इनसे मुकाबला करने के लिए विपक्ष को एकजुट होंना पड़ रहा हैमोदी सरकार BJP RSS इनको देश के प्रशासन ED CBI नें खुली छूट दे दी है कुछ भी करो तुम्हारी तरफ देखेंगे भी नहीं देश के चुनाव आयोग नें कह दिया है देश की जनता पसंद करे या न करे देश मैं सरकारें तुम्हारी ही बनेंगी अब तो देश के सुप्रीम कोर्ट नें भी बता दिया है कि अब न्याय इस प्रकार से मिलेगा बिहार का SIR का केस उस बक्त सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जब बिहार मैं चुनाव नहीं हुए थे उसके बाद चुनाव हो गए सरकार बन गई लेकिन अभी तक देश की जनता को यही नहीं पता चला कि चुनाव आयोग जो कर रहा है सही है या गलतदेश मैं AI को लेकर दुनिया को देश की काम याबी दिखाने के लिए चीन के रोवोट को दिखाया जा रहा हैदोस्तो यह सब देखकर लगता है BJP RSS नें यह सोच लिया है कि अब हम देश मैं कुछ भी कर लें हमारे बिरुद्ध कोई भी खड़ा नहीं हो सकता इस प्रकार की सोच देश के मौजूदा नेताओं को देख कर इन्होंने बना ली हैलेकिन इनको यह नहीं पता गांधीजी नें किस प्रकार से अंग्रेजों का विरोध किया था यह सब हमनें पड़ा है हम भगत सिंह राम प्रसाद विसमिल चंद्रशेखर आजाद असफाक उल्ला खां जैसे क्रान्तिकारीयों की तरह तो नहीं लेकिन गांधीजी के दिखाए रास्ते पता चलकर इनका विरोध जरूर करेंगे हां कुछ समय तो लग सकता है लेकिन इनका विरोध अवश्य होगाइनका विरोध कांग्रेस ही करेगी यह बात जरूर है यह बिरोध कांग्रेस के निचले स्तर से होगाकांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×