Spread the love

बागपत 19 फरवरी 2026—सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग, बागपत में दिनांक 20-02-2026 एवं 21-02-2026 तक वन टाइम टैक्स मेले का आयोजन किया जायेगा। उक्त मेले में परिवहन विभाग, बागपत द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार आदेश के अनुपालन में पिछले माह जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम 1997 की धारा-4 की उपधारा में परिवहन टैक्स प्रणाली में संशोधन कर एक मुश्त टैक्स (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था लागू की गयी हैं, के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। जिसके तहत भाडे या पारिश्रमिक पर चलने वाले दोपहिया वाहन, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रूपये तक (10.50 प्रतिशत) और 10 लाख रूपये से अधिक मूल्य के मोटर कैब (12.50 प्रतिशत) तिपहिया को छोड़कर, मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण व विशेष प्रयोजन वाहन, 3000 कि०ग्रा० तक और 3000 से 7500 कि०ग्रा० के मालवाहन और राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन (6.00 प्रतिशत) शामिल किये गये हैं। अतः समस्त ऐसे व्यवसायिक वाहन स्वामी जिसके पास उपरोक्त श्रेणी के वाहन हैं उनका एक मुश्त टैक्स (वन टाइम टैक्स) मेले के आयोजन के दौरान जमा कर सकते हैं जिससे आम जनमानस को एक मुश्त टैक्स (वन टाइम टैक्स) जमा करने में सुविधा होगी।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×