Spread the love

लाइसेंस नहीं तो चालान हो, हेलमेट नहीं तो फ्यूल नहीं— सड़क सुरक्षा माह में सख्त कार्रवाई

स्कूल वाहनों की भी जांच, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर चेतावनी

बागपत 19 फरवरी 2026—सड़क सुरक्षा माह (01 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026) के अंतर्गत आज जनपद बागपत में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन विपिन कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), बागपत द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान 02 वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर निरुद्ध (सीज) कर चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही राष्ट्रीय वंदना चौक, बागपत पर विशेष चेकिंग के दौरान 30 चालान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, नो-पार्किंग, हाई स्पीड एवं रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर किए गए।
एआरटीओ व यातायात निरीक्षक शैलेंद्र यादव ने संयुक्त अभियान के अंतर्गत 18 वाहन चालकों के विरुद्ध बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं। जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वे शीघ्र आवेदन कर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सरल एवं सुगम है। आवेदन करने पर शीघ्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा।
अभियान के दौरान 07 स्कूल वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। साथ ही स्कूली वाहन चालकों को निर्धारित वर्दी पहनने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण (आंखों की जांच) कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के कड़े निर्देश है कि ओवरलोड वाहन चलाने अथवा बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए जाने वालो पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह अभियान जनपद में निरंतर जारी रहेगा।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×