Spread the love

जनपद बागपत की तहसील बड़ौत अंतर्गत ग्राम नैथला खादर में गाटा संख्या 1/2, क्षेत्रफल 30.7646 एकड़ में दिनांक 06.02.2026 से 06 माह की अवधि हेतु मै० गौरव बिल्डर्स, जनपद बागपत के पक्ष में उप खनिज बालू के खनन की अनुज्ञा स्वीकृत की गई है।
खनन क्षेत्र के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा ई०सी०/सी०टी०ओ० सहित आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियां शासन के नियमानुसार प्राप्त की गई हैं। शासनादेश एवं निर्धारित नियमों/शर्तों के अनुपालन में ग्राम नैथला में खनन पट्टा स्वीकृत किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि खनन कार्य निर्धारित मानकों एवं पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण एवं निगरानी की जाएगी, ताकि सभी शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
इस खनन पट्टे के संचालन से क्षेत्र में निर्माण कार्यों हेतु उप खनिज बालू की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे आम जनमानस को सुविधा प्राप्त होगी।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×