Spread the love

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण, बागपत द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के अंतर्गत अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

दिनांक 17-02-2026 को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बड़ौत क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया गया। विवरण निम्नवत् है—

मोहित तोमर व रोहित तोमर पुत्रगण श्री संजय तोमर, राहुल व वरुण पुत्रगण वीरेंद्र तोमर आदि, राज पैलेस के सामने बड़ौत पर लगभग 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी।

मोहित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी, गोविंद गार्डन के पीछे बड़ौत पर लगभग 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी।

उक्त दोनों कॉलोनियाँ बिना ले-आउट स्वीकृति एवं बिना विकास अनुमति के विकसित की जा रही थीं, जो कि अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध है। जनहित एवं सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त अनधिकृत प्लॉटिंग/निर्माण को ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी भूमि/प्लॉट का क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित ले-आउट एवं मानचित्र विकास प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृत है, अन्यथा ऐसे अनधिकृत निर्माण/प्लॉटिंग के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो 17 अगस्त 26 दिन सोमबार उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन अब PACL निमवल साइप्रसाद निमवस साईराम वाइवुड सहारा प्रोग्रीम कल्पतरू KBCL जैसी देश की तमाम कम्पनीयों के निवेशकों का पैसा व्याज सहित मिलेगा, दोस्तो इस बार लोकसभा में जनसंख्या के आधार पर मोदीजी नें सांसदों की संख्या 543 से बड़ा कर 850 करने की त्यारी की भले ही यह विल संसद में गिर गया लेकिन अब जनसंख्या के आधार पर देश के सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारीयों की संख्या में बड़ोत्तरी होगी, दोस्तो पहले से ही देश के तमाम बिभागों में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं उनको तुरंत भरा जायेगा उसके बाद जनसंख्या के आधार पर भी कर्मचारियों की नियुक्ति होगी इससे बड़ी संख्या में देश के युवाओं की वेरोजगारी समाप्त होगीदोस्तो अब जनता के ऊपर महंगाई का वोझ बढ़ेगा तो उसी अनुपात में जनता की आय का श्रोत भी बढ़ेगा, दोस्तो 17 अगस्त 26 दिन सोमवार को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन शुरू हो रहा है इस आंदोलन से मोदी सरकार अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति महोदया को दे देगी या फिर कांग्रेस का यह जनआंदोलन जब दिल्ली में प्रवेश करेगा उससे पहले ही मोदी सरकार त्यागपत्र दे देगी, दोस्तो मोदीजी 1 नेशन और 1 इलेक्शन की बात करते हैं कांग्रेस के इस आंदोलन के बाद देश के सभी प्रदेशों की सरकारों को वर्खास्त करके देश में एक इलेक्शन कराया जायेगादोस्तो यह कांग्रेस का आंदोलन शुरू हो रहा है कांग्रेस के इस आंदोलन का नेतृत्व भले ही हम कांग्रेस के निचले स्तर का कार्यकर्ता ( विनोद साथी ) करेगा लेकिन कांग्रेस के इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे इस बार किसी प्रकार की लापरवाही वरदास्त नहीं की जाएगी, क्योंकी हमनें देखा है जब कांग्रेस के बड़े बड़े पदाधिकारीयों को पता चलता है कि कांग्रेस के इस आंदोलन का नेतृत्व एक आम कोंग्रेसी कर रहा है तो कोंग्रेसी पदाधिकारीयों की पोजीशन खराब हो जाती है हम कांग्रेस के इस आंदोलन के शुरू होंने से पहले कोंग्रेसी के सभी पदाधिकारीयों से कहते हैं अब देश में मोदी सरकार को जितना जल्दी हो सत्ता से बाहर करना होगा इस पर अपनी राय जरूर दें, जब मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना ही है तो मोदी सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू करना ही होगा अगर कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं को कांग्रेस के इस आंदोलन में शामिल होंने में इसलिए शर्म आती है कि इस आंदोलन का नेतृत्व एक आम कोंग्रेसी कर रहा है तो आपमें से कोई बड़ा पदाधिकारी मोदी सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू करेदोस्तो 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा कांग्रेस का आंदोलन उससे पहले प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगा कर देश के शासन और प्रशासन को मोदी सरकार के विरुद्ध शुरू होंने जा रहा, कांग्रेस के आंदोलन की जानकारी दी जाएगी, धन्यवाद, आपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.जिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, संभल 8791674785 9720026990 जय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

प्रेस नोट, जनपद बागपत में आगामी जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार, 20 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 2746 प्रगणक एवं 447 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें 48 फील्ड ट्रेनरों द्वारा कुल 75 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा।प्रशिक्षण के प्रथम दिन 20 अप्रैल को 20 बैचों में लगभग 800 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की तीनों दिन उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जनपद में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, जो 22 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विनीत कुमार उपाध्याय ने तहसील बागपत एवं नगर पालिका बागपत में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए फील्ड में आने वाली संभावित कठिनाइयों और उनके समाधान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की प्रतिनिधि शिप्रा गुप्ता द्वारा भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना 2027 से संबंधित प्रमुख अवधारणाओं के साथ-साथ HLO ऐप के उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिससे कार्य को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किया जा सके।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की है।

×