Spread the love

*लखनऊ, 18 फरवरी 2026*

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष (संगठन) श्री सुभाष मिश्र द्वारा आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मीठी जहर की भाँति पहले अग्निवीर भर्ती योजना, विकलांगता पेंशन की कटौती तथा आयकर लागू कर चिकित्सा सुविधा को सैन्य अस्पतालों में इलाज के स्थान पर सैन्य अधिकारियों से पेंशन पर जाते वक्त 1 लाख 20 हजार रूपये, जूनियर कमीशन अधिकारियों से 67 हजार तथा जवान से लेकर हवलदार तक रैंक वालों से 30 हजार रूपये जमा कराकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 अपै्रल 2003 से लागू किया, जो अब अव्यवस्था तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। प्रतिवर्ष सेना, वायु सेना, नौसेना से 60 हजार सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं जबकि 90 प्रतिशत पूर्व सैनिक, (पूर्व सैनिक अंशदायी योजना) ग्रामीण क्षेत्रों के योजना का लाभ लेने के लिए दूर दराज से नहीं आ पाते हैं।

हिन्दुस्तान में केन्द्र/राज्य सरकारों द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है, देश में सेना ही है जिसे सेवानिवृत्ति के बाद एक मुस्त मोटी धनराशि जमा कराने के बाद भी नहीं मिल पा रही है।

यह सूच्य है कि एक नौजवान को सरकार उसके परिवार के चिकित्सा, पेंशन, शिक्षा, सुरक्षा की गारंटी पर भर्ती प्रत्येक दृष्टि (शारीरिक/मानसिक) स्वस्थ्य पाए जाने पर भर्ती करती है। सैन्य सेवा के दौरान शहादत/विकलांगता स्वाभाविक है जो भाजपा सरकार नज़रंदाज कर रही है।

मा0 प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी सैनिक/पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, आश्रितों की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आएगी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों की पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही प्रश्नगत सभी सुविधाऐं, नियमित नियुक्तियाँ, चिकित्सा आदि बहाल करने का वादा करती है।

आज की बैठक में प्रदेश के पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारीगण एवं पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। पूर्व सैनिक विभाग लखनऊ के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष श्री धर्मनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज, सुभाष चन्द्र कश्यप, मेजर राणा शिवम सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अभिनव, श्याम नारायण मिश्रा, राम सिंह भदौरिया, त्रिभुवन नाथ पाठक, मनोज कुमार सिंह, राजकरण सिंह, राजबहादुर सिंह, मनीष कुमार, कै0 डी0एस0 तिवारी, एस0एस0 गुप्ता, महेश सिंह, आलोक पाण्डेय, राम सुंदर तिवारी, कै0 राजेश राय, अमर बहादुर सिंह, अयोध्या प्रसाद, चन्द्रशेखर, डी0एन0 तिवारी, सुरेन्द्र दीक्षित, कै0 अनिल कुमार सिंह, आदि उपस्थित रहे।

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………….
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।

*(सुभाष मिश्र)*
*वाइस चेयरमैन (संगठन)-पूर्व सैनिक विभाग*
*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी।*
*मो0-9415716933*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×