Spread the love

शिव भक्तों व अधिकारीगणों ने किया पुरा महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

स्वच्छता व पर्यावरण का संदेश दिया पुरा महादेव मेला ने

भोले बाबा के जयकारों से गूंजा बागपत का पुरा महादेव मंदिर

बागपत 15फरवरी 2026–जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से भी करते हैं फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय रहे,झंडारोहण अपराह्न 5बजकर 2 मिनट पर हुआ पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी सभी श्रद्धालुओं का स्वागत व अभिनंदन किया । परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में आयोजित जलाभिषेक में पुलिस प्रशासन के साथ साथ स्काउट एंड गाइड, स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान,सहित मंदिर कमेटी के सम्मानित सदस्य, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×