Spread the love

अमेठी: जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। अमेठी के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अर्पित गुप्ता की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठगों ने उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। ठग फेसबुक मैसेंजर के जरिए खुद को एडीएम बताकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और बाद में आर्थिक सहायता के नाम पर धनराशि की मांग कर रहे हैं।मामले की जानकारी सामने आते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। एडीएम अरपित गुप्ता ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी फेसबुक आईडी से भेजे जा रहे संदेश फर्जी हैं और उनका इस तरह की किसी भी धन मांग से कोई लेना-देना नहीं है।
एडीएम ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और मैसेंजर पर पैसे की मांग होने पर उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसे संदेशों के झांसे में आकर किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन न करे। प्रशासन ने इस घटना को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं से जोड़ते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठग अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर मिलने वाले हर संदेश की सत्यता की जांच आवश्यक है।एडीएम ने यह भी सुझाव दिया कि यदि किसी को इस तरह की फर्जी या संदिग्ध आईडी दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल साइबर सेल या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×