Spread the love

बड़ौत ::- ककड़ीपुर में पूर्वी यमुना नहर पर नया पुल बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 1.95 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए और पहली किस्त में 70 लाख रुपये जारी किए गए। पुल का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ककड़ीपुर में पूर्वी यमुना नहर पर वर्षों से जर्जर और काफी छोटा पुल बना हुआ है। इस पर लोग पैदल आवागमन करते हैं तो दुपहिया वाहन लेकर गुजरते हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहां के लोग काफी समय से उसकी जगह चौड़ा पुल बनाए जाने की मांग कर रहे थे। छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने इस समस्या को उठाया और शासन से पुल निर्माण की मांग की। विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पुल के लिए 1.95 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इनमें से 70 लाख रुपये जारी किए गए, जिससे जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। इस पुल के बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को इसका फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×