
अभी शर्मा बड़ौत संवाददाता
जोनमना गाँव निवासी विकास ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता और अनुकरणीय कार्यशैली से न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आईआईटी रुड़की में तकनीकी कर्मचारी के रूप में कार्यरत विकास को उनकी उत्कृष्ट और असाधारण तकनीकी सेवाओं के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को आयोजित ‘सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार समारोह’ में प्रदान किया गया। पुरस्कार का चयन संस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें उम्मीदवारों के कार्य, जिम्मेदारियों के निर्वहन, तकनीकी योगदान और समर्पण का गहन मूल्यांकन किया गया।
सम्मान समारोह में प्रो. केके पंत (निदेशक, आईआईटी रुड़की) एवं प्रो. यूपी सिंह (उप निदेशक, आईआईटी रुड़की) ने विकास को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास ने अपने कार्यों से संस्थान की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस उपलब्धि पर आईआईटी रुड़की के अधिकारियों, सहकर्मियों तथा जोनमना सहित आसपास के क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने विकास को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विकास की यह सफलता यह संदेश देती है कि लगन, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम से किसी भी स्तर पर कार्य करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती