Spread the love

नितिन कुमार सिंह, 2.1, बागपत। बागपत जनपद की बड़ौत तहसील के बरवाला गांव में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में गांव के लोगों को कंबल वितरण कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सभा का भी आयोजन हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि इस बार अन्य वर्षो के मुकाबले ज्यादा सर्दी है सभी सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए और कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम करने चाहिए।

जिलाध्यक्ष लव कश्यप का गांव के लोगो ने ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत भी किया।

किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि सरकार किसानों का गन्ना भुगतान कराने में भी असमर्थ है। किसानो की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। किसान कांग्रेस किसानो की आवाज दबने नहीं देगी।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी जिला प्रभारी सुखराज चौधरी को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं पहुंच सके। रामादेवी, अभी शर्मा धर्मेंद्र तोमर, पवन कश्यप, सीमा मेहरा, विशाल तोमर, आदेश कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, धर्मपाल कश्यप, सूरजमल कश्यप, चरण सिंह कश्यप, सोनवीर कश्यप, श्रीनिवास कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×