Spread the love

नितिन कुमार सिंह, 17.12. बागपत। जनपद बागपत के गौरीपुर में जयकुमार कश्यप के आवास पर इंडिया एलायंस की धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य व मुख्य सचेतक किरणपाल कश्यप तथा जनपद बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि 2024 के चुनाव में जो सड़क निर्माण का वादा किया गया था, उसे पूरा किया गया है, जो इंडिया एलायंस की कथनी और करनी की मिसाल है। अतिपिछड़े समाज से इंडिया एलायंस को मजबूत करने व 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया एलायंस की सरकार बनाने की अपील भी की।

सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी किरणपाल कश्यप ने एसआईआर को लेकर कहा कि एसआईआर के नाम पर जनता को भ्रमित कर मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इंडिया एलायंस आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
नुक्कड़ सभा में डॉ. अशोक कश्यप समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस जिला सचिव पवन कश्यप, कांग्रेस जिला सचिव अरविंद कश्यप, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×