Spread the love

घायल व्यक्तियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी जुल्फिकार और उनके साथी निनना के रूप में हुई है। वे बाइक पर सवार होकर बागपत आ रहे थे, तभी एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार चालक तेजी से मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से निकल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायल व्यक्तियों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जुल्फिकार को हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि निनना के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पीड़ित परिवार ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

#viralvideo2025 #baghpat_up17 #spbaghpat #YogiSarkar #viralchallenge #UttarPradesh #UPPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×