Spread the love

जनपद का भविष्य संवारने को टटीरी में बसेगी नई टाउनशिप, कल से बैनामा प्रक्रिया शुरू

टटीरी टाउनशिप परियोजना: जनपद का भविष्य सुरक्षित, नागरिकों और किसानों का हित सुनिश्चित

बागपत 26 सितम्बर 2025 — विकास की नई राह पर बढ़ते बागपत जनपद को जल्द ही अपनी पहली टाउनशिप मिलने जा रही है। टटीरी में प्रस्तावित बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टाउनशिप की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसके तहत 53 किसानों की कुल 11 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज स्थलीय निरीक्षण किया और अधिग्रहण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और किसानों की सहमति, जमीन की उपलब्धता, एवं प्रस्तावित नक्शे पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए की जाए। इसके साथ ही किसानों को समय पर मुआवजा एवं सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई।

टाउनशिप की यह बैनामा प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। यह जनपद की पहली ऐसी परियोजना होगी, जिसमें हाउसिंग और टाउनशिप दोनों का विकास एक साथ किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत न केवल आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी बल्कि व्यावसायिक, शैक्षणिक और सार्वजनिक उपयोग की आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

अधिकारियों का मानना है कि यह टाउनशिप जनपद बागपत की बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करेगी। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सुविधाएं और रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, किसानों की भूमि का सही मूल्यांकन कर उन्हें उचित प्रतिफल मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

टाउनशिप के विकसित होने से क्षेत्र में न केवल आवासीय संकट दूर होगा, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से नगर विस्तार भी संभव होगा। सड़कों, सीवरेज, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत ढांचे का विकास होने से यह क्षेत्र आने वाले समय में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह परियोजना जनपद के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। किसानों, आम नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों सहित सभी को इसका लाभ मिलेगा। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि अधिग्रहण से लेकर निर्माण तक हर प्रक्रिया पारदर्शी रहे और टटीरी की यह परियोजना पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा, एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा ,अवर अभियंता विकास प्राधिकरण अजीत सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×