Spread the love

बागपत, 30 अप्रैल 2026—
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि निर्यात एवं जी.आई. टैगिंग से संबंधित जनपद स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाई की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के कृषि उत्पादों को निर्यात के लिए तैयार करते हुए किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।
उन्होंने निर्यातोन्मुख क्लस्टर निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही हार्टीनेट, फार्मर कनेक्ट एवं बासमती नेट पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने जनपद से निर्यात होने वाले कृषि उत्पादों के आंकड़ों का सुव्यवस्थित संकलन करने तथा संभावित निर्यात योग्य कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
जी.आई. टैगिंग के संबंध में उन्होंने पंजीकृत उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की और इस प्रक्रिया को तेज करने पर बल दिया, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×