Category: रूबी कश्यप जिला उपाध्यक्ष बागपत कांग्रेस
13 To 19 Oct 2025 केशरी दर्पण, समाचार पत्र, बागपत संस्करण, Keshari Darpan, News Paper Baghpat Edition, Pdf File 38. 13 to 19 Oct 2025 KD Tablet size for prepare12
बिहार में पूर्व सैनिक समाज अपमान का जवाब वोट की चोट से देगा. कर्नल रोहित

रुबी कश्यप, नई दिल्ली। पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस पार्टी, अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि बिहार में एनडीए की नितीश सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया गया। देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों का वेतन अब होम गार्ड से भी कम है। कांग्रेस पार्टी पूर्व सैनिक विभाग, उनके आंदोलन में साथ खड़ा है। जननायक राहुल गांधी तक उनकी आवाज़ पहुंचाई गई है। दबाव में नीतीश सरकार ने अंतिम कैबिनेट मीटिंग में मामूली बढ़ोतरी की। लेकिन अहम मांगें नौकरियों में आरक्षण, वेतन वृद्धि अन्य विभागों के समान, चालकों का इंश्योरेंस और शहीद परिवारों को मुआवज़ा, स्थायी सेवा दर्जा और पुलिस भर्ती में निश्चित कोटा अभी लंबित हैं। इन सभी मांगों को नीतीश सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में पूरा नहीं किया। बिहार में सैनिक समाज का वोट शेयर 10 प्रतिशत से अधिक हैं। एनडीए सरकार को विधानसभा चुनाव में इस अपमान का जवाब पूर्व सैनिक समाज वोट की चोट से देगा। कांग्रेस पार्टी पूर्व सैनिकों की न्यायपूर्ण मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उत्तराखंड अध्यक्ष कर्नल राम रत्न नेगी जी के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के खिलाफ 4 अक्टूबर शुरू हो चुकी है। पहले चरण में यह पदयात्रा 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना उत्तराखंड के देशप्रेमी युवाओं के सेना में जाने के जुनून पर सीधा प्रहार है। उन्होंने उत्तराखंड के देशभक्त युवाओं, पूर्व सैनिकों और आमजन से अपील है कि देश और युवाओं के भविष्य के लिए इस पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
जन जागरण यात्रा की आड़ में बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का जनपद में शक्ति पर दर्शन
अंकित कुमार/मोनिका कश्यप/ प्रताप कश्यप/मोनू कुमार/एजेंसी खेकड़ा/बागपत/बड़ौत।





जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा में शामिल होने के लिए 21 सितम्बर की सुबह लगभग 11 बजे, उम्मीद से अधिक लोग खेकड़ा पाठशाला 709 बी नेशनल हाइवे पुलिस चौकी पर अपने बंदोबस्त पर ट्रैक्टर ट्राली, बाइक, ई रिक्शा, ऑटो, जेसीबी लोडर, कार आदि लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे खुशी की बात यह है कि जनपद में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पुराने-नए दिग्गज कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों ने छोटे-छोटे मन मुटाव छोड़कर यात्रा को सफल बनाने का काम किया। जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जनजागरण यात्रा को हरी झंडी दिखायी। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप व जिला सचिव अंजू देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा की।













किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, प्रदेश महासचिव अहमद हमीद, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग हरियाणा करता राम कश्यप, सुशील कश्यप, हरियाणा, पूर्व सांसद प्रत्याशी रामकुमार कश्यप, रमा कश्यप पूर्व विधायक प्रत्याशी गोंडा विधानसभा, जिला महासचिव धर्मेंद्र तोमर, जिला महासचिव आशु पंडित, जिला महासचिव राजीव कश्यप, जिला सचिव प्रियंका ठाकुर, जिला सचिव पवन कश्यप, कंट्रोल रूम प्रभारी नितिन कश्यप, जिला सचिव हाजी शमशाद, जिला सचिव अरविंद आदिवासी, कश्यप समाज के 360 गावों के चौधरी बबली कश्यप, आदेश कश्यप, सावन, प्रधान प्रत्याशी प्रताप कश्यप, छछरपुर निशांत कश्यप डूंडाहेड़ा, अनुज शर्मा, अमित त्यागी, राजेंद्र बली, अश्वनी शर्मा, मुस्तकीम मल्हार, ओमपाल हिलवाड़ी, छोटू सुजारा, नीटू बाजिदपुर एवं सैकड़ो कोंग्रेसियो ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।




लोगो का कहना था कि अति पिछड़ा जन जागरण यात्रा की आड़ में बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने जनपद में शक्ति प्रदर्शन किया है। सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कांग्रेस पार्टी के समर्थन में लोग कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खडग़े जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिंदाबाद लव कश्यप जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो? राहुल गांधी, लव कश्यप जैसा हो के नारे लगाते कांग्रेस पार्टी के झंडे हाथो में लिए और अपने-अपने वाहनों में लगा बागपत जनपद की सड़कों पर घूम रहे थे। बागपत जनपद की जनता में अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा और कांग्रेस पार्टी को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। कांग्रेस का झंडा गाडिय़ों ट्रैक्टरों बाइकों कार आदि वाहन एवं छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों के हाथ में लहराता दिखायी दिया। जब से बागपत जनपद बना, प्रथम बार ऐसा लगा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
लव कश्यप ने बताया कि कांग्रेस की अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा खेकड़ा पाठशाला 709 बी नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के पास, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ हुई। यात्रा का प्रथम स्वागत ग्राम मावीकला में जिला महासचिव आशु पंडित के नेतृत्व में उनकी संपूर्ण टीम ने किया। उसके बाद यात्रा आगे बढ़कर ग्राम काठा पहुंची जहां पर अनिल कश्यप एवं चौधरी रवि कुमार के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत ग्राम वासियों ने किया। इसके पश्चात यात्रा बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची जहां पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप एवं पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने मिलकर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जनजागरण यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों, कार ट्रैक्टर बाइक बुलडोजर लोडर एवं मोटरसाइकिल के काफिले से जनपद बागपत के मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।
इसके पश्चात जन जागरण यात्रा ग्राम सिसाना पहुंची जहां भरत कश्यप के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया एवं मंदिर पर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा बागपत कलेक्ट्रेट में पहुंची और जिलाध्यक्ष लव कश्यप यात्रा सहित धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ यात्रा में उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने जमकर अनुशासन का परिचय देते हुए समय से परमिशन न देने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खडग़े जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो राहुल गांधी लव कश्यप जैसा हो के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी से मिलाने की बात करने लगे।
सैकड़ो कोंग्रेसी जिलाधिकारी कार्यालय जनपद बागपत में धरना प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 घंटे तक हंगामा करते रहे। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट को भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर ही घरने में बिठाये रखा। लव कश्यप का कहना था कि बागपत जिला प्रशासन ने धारा 163 लागु ना होते हुए भी यात्रा को भाजपा सरकार की साख बचाने के लिए अनुमति नहीं दी? भाजपा सरकार की नीतियों को देश विरोधी बताते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा। जिला मजिस्ट्रेट ने अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर शांति से जाने की अनुमति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए। प्रशासन से एक सकारात्मक आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
इसके पश्चात जिलाध्यक्ष लव कश्यप यात्रा के स्वागत में खड़े अपने समर्थको व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए निकले। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। टयोढी, बड़ौत, बावली, छछरपुर, किशनपुर बिराल गांव, इब्राहिमपुर माजरा रेलवे फाटक, रमाला तिराहा आदि पर लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का जोरदार स्वागत किया।

छछरपुर में ग्रामवासी अनुज कश्यप व प्रताप कश्यप के नेतृत्व में जीवानी टोल पर जीवानी एवं बरवाला के ग्रामवासियों ने पवन कश्यप के नेतृत्व में लव कश्यप का फूल मालाओं के साथ शानदार स्वागत किया। यही से ग्राम वासियों के अनुरोध पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप, किसान अनुज के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के नारे लगते हुए किशनपुर बिराल पहुंचे जहां मुख्य चौराहे पर मदन कश्यप व राणा कश्यप के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने रमाला मील जहां भूपेंद्र कश्यप व अनिल कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने अपने कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष लव कश्यप का आत्मीय स्वागत किया।
इसके पश्चात लव कश्यप कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर खुली जीप में, अपने हाथो में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के नारे लगते हुए यात्रा समापन स्थल ककड़ीपुर गांव 709बी नेशनल हाईवे, पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे। जहाँ सुबह से ही अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली बुलडोजर लोडर अति पर सवार होकर दर्जन भर गांव के लोग फूल माला ढोल नगाडे के साथ इंतजार कर रहे थे। सैकड़ो ग्राम वासियों और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद मल्लिकार्जुन लड़के जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के जोरदार नारे लगाकर अपने जिलाध्यक्ष लव कश्यप का स्वागत किया। अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों लेकर जमकर अपनी भड़ास निकली। राहुल गाँधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनपद वासियो से कांग्रेस पार्टी से जुडने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हम सब पहले भी कांग्रेसी थे। अब एक बार फिर से देश को कोंग्रेस मय बनाना है। सभी को कांग्रेस के साथ जोडऩा है। समापन स्थल ककड़ीपुर, लव कश्यप बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम यह देखना चाहते थे कि मेरे जिलाध्यक्ष बनने के बाद बागपत जनपद में पूर्व के मुकाबले अब कितना फर्क आया और कांग्रेस पार्टी से कितने नए लोग जुड़े है।
इस बात को लेकर जनपद बागपत कांग्रेस कमेटी ने 17 सितम्बर 2025 को फोन पर वार्ता कर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा, खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी से ककड़ीपुर लगभग 55 किलोमीटर निकालने का निर्णय लिया गया और 21 सितम्बर 2025 की तिथि और सुबह 10 बजे समय निर्धारित कर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप को यात्रा की परमिशन आदि की जिम्मेदारी दी। रूबी कश्यप ने बागपत के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बागपत व जिलाधिकारी बागपत को भी लिखित में सुचना/अनुमति हेतु 17 सितंबर 2025 को ही पत्र दिए। गोंडा विधानसभा विधायक प्रत्याशी राम कश्यप ने भी अपने विचार रखे और अंत में समापन रात्रि लगभग 9 बजे जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासियों जनपदवासियो को संबोधित करते हुए यात्रा की अपार सफलता और जनपद अधिकारियो के सहयोग पर सभी का धन्यवाद किया और अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का समापन किया। यात्रा के शुरू होते ही पुलिस के साथ नोक झोक हुई। पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की लेकिन कोंग्रेसी जोश और जानून के साथ आगे बढ़ गए। पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत ने बताया कि यात्रा के लिए सुचना/अनुमति हेतु पत्र मिला। लेकिन अनुमति नहीं ली गयी। पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। अधिकारियो से वार्ता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय आये हैं।
हरे नीम के पेड़ आदरणीय मोदी जी की माता जी के नाम कर दिए लेकिन बचाने के लिए अधिकारी आगे नहीं आ रहे
जिलाधिकारी महोदया जनपद बागपत से हरे नीम के पेड़ बचाने के लिए गुहार लगाते सुभाष चंद कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी बगपत लोकसभा

जिलाधिकारी महोदय जनपद बागपत से तहसील खेकड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस मैं मिलकर जनता की समस्याओं को लेकर बातचीत करते सुभाष चंद कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय
खेकड़ा 20 सितंबर 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने जनता की कई समस्या रखी। सबसे पहले खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा गांव रेलवे अंडरपास में तीन नीम के हरे पेड़ के चारों तरफ से रेलवे विभाग ने जानबुझकर मिट्टी हटा ली जिससे कि यह पेड़ खुद ही जमीन पर गिर जाए और इनका दोष रेलवे विभाग पर ना लगे।

सुभाष चंद कश्यप ने इन हरे नीम के पेड़ को आदरणीय मोदी जी की माता जी के नाम कर दिए हैं। फिर भी इन पेड़ को हटाकर दूसरी जगह नहीं लगाया। अब बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी इन हरे नीम के पेड़ बड़ागांव अंडरपास से हटाकर दूसरी जगह रिप्लांट करने के लिए बात रखी।

दूसरी सबसे गंभीर समस्या बीएसएनल टावर पिछले डेढ़ साल से बीएसएनएल अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन खेकड़ा के सामने खोल कर रखा हुआ है जिसकी कई बार खड़ा करने के लिए शिकायत भी की थी बीएसएनएल के अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था कि 6 महीने में बीएसएनल का टावर खड़ा कर देंगे लेकिन लगभग डेढ़ साल हो चुका धरना प्रदर्शन भी कई बार हो चुके बीएसएनएल अधिकारियों को बार-बार पत्र भी लिखे जा चुके। सीडीओ श्रीवास्तव साहब को भी लगभग 1 वर्ष पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में बीएसएनएल टावर को ठीक करने की शिकायत की थी परंतु आज तक भी खेकड़ा कस्बे में खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सामने बीएसएनल टावर बीएसएनएल अधिकारियों के द्वारा सीडीओ बागपत के आदेश निर्देश के बाद भी बीएसएनएल टावर अधिकारियों ने खड़ा नहीं किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने एक बार फिर जिलाधिकारी महोदय से व्यक्तिगत मिलकर बीएसएनएल टावर को खड़ा करने का आग्रह किया कि बीएसएनल 5G सर्विस देने की बात करता है 5G सर्विस का पैसा लेता है लेकिन 2GB खेकड़ा कस्बा और आसपास के लोगों को बीएसएनएल की 2G सर्विस नहीं मिल पाती।
सुभाष चंद कश्यप ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बीएसएनल का टावर खड़ा नहीं किया गया और सिग्नल ठीक नहीं किए गए तो मजबूरी में बीएसएनएल दफ्तर खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

2 दिन पूर्व हरे नीम के पेड़ बचाने के लिए तहसीलदार खेकड़ा से गुहार लगाते सुभाष चंद्र कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय
निवेदक
सुभाष चंद कश्यप
पूर्व सांसद प्रत्याशी
बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय 983774 9557
20 सितंबर 2025
21 सितंबर 2025 प्रातः 10:00 बजे अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा बागपत जनपद, कस्बा खेकड़ा पाठशाला 709b नेशनल हाईवे, बस स्टैंड पुलिस चौकी से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर बागपत जनपद कांग्रेस जिला अध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में तमाम दर्जनों कांग्रेसी द्वारा माल्या अर्पण कर अपनी अपनी बाइक स्कूटी कार ट्रैक्टर ट्रॉली ई रिक्शा यानी अपने वहां से चलेंगे।
जनपद बागपत 20 सितंबर 2025

21 सितंबर 2025 प्रातः 10:00 बजे अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा बागपत जनपद, कस्बा खेकड़ा पाठशाला 709b नेशनल हाईवे, बस स्टैंड पुलिस चौकी से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर बागपत जनपद कांग्रेस जिला अध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में तमाम दर्जनों कांग्रेसी द्वारा माल्या अर्पण कर अपनी अपनी बाइक स्कूटी कार ट्रैक्टर ट्रॉली ई रिक्शा यानी अपने वहां से चलेंगे। यह अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा बागपत जनपद के ही गांव ककड़ीपुर के पास पुलिस चौकी पर समाप्त होगी।

अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का प्रारंभ रूट खेकड़ा पाठशाला से शुरू होकर मवीकला कट्टा काठा बागपत सिसाना गुफा वाले बाबा जी मंदिर सरूरपुर टोडी बडोली बड़ौत बावली किशनपुर बिराल ककड़ीपुर पुलिस चौकी पर समाप्त होगी।

यात्रा में शामिल होने वाले सभी कांग्रेस अनुशासन में रहेंगे अनुशासन में चलेंगे । किसी भी आने जाने वाले को दिक्कत ना हो इसका भी पूरा ख्याल सभी कांग्रेसी रखेंगे।

संबंधित अधिकारियों पुलिस प्रशासन को सभी थाना अध्यक्ष को भी लिखित में और व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचित किया जा चुका है।

आप सभी सम्मानित अधिकारियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि यात्रा की सुरक्षा यातायात व्यवस्था आदि की व्यवस्था करवाने की कृपा करें आपकी बड़ी कृपा होगी।

और सभी पत्रकार भाइ बहनों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस यात्रा की निशुल्क कवरेज करने की कृपा करें।

निवेदक
रूबी कश्यप
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जनपद बागपत
पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा 2019 व 2024
79069 84078, 20 सितंबर 2025

15 To 21 Sep 2025 केशरी दर्पण, समाचार पत्र, बागपत संस्करण, Keshari Darpan, News Paper Baghpat Edition
🍃 Arogya🍃गेहूं नहीं, नाश्ते में खाएं इस आटे की रोटी, कमजोर शरीर में फूंक देंगी जान, 5 फायदे आपको खाने के लिए कर देंगे मजबूर—————————–एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर:रागी की रोटी खाने से न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है. रागी की रोटी में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं तो झुर्रियों, दाग-धब्बे, फाइन-लाइंस की परेशानियों को दूर कर सकता है.
वजन घटाए:
रागी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद मानी जाती है. दरअसल, गेहूं की तुलना में रागी में डाइटरी फाइबर ज्यादा होता है. रागी के आटे की रोटी खाने से डाइजेशन में सुधार होता है. इसे नियमित सेवन से बहुत देर तक भूख नहीं लगती, जिससे हम ज्यादा खाने से बच जाते हैं. ये उन लोगों के लिए बेहतरीन डाइट है जो जल्द से जल्द अपना बढ़ता हुआ वजन कम करना चाहते हैं.
शुगर कंट्रोल करे:
रागी में गेहूं की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. इसका सीधा मतलब है कि ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता रखती है. यही वजह है डायबिटीज के मरीजों को अक्सर नाश्ते में रागी की रोटी खानी चाहिए.
एनीमिया से बचाए:
रागी के आटे की रोटी खाने से शरीर को भरपूर आयरन प्राप्त होता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में मददगार हो सकते हैं. ऐसे में यदि आप एनीमिया की शिकायत से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में रागी की रोटी जरूर शामिल करें.
हड्डियों को मजबूती दे:
रागी के आटे में कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जिनमें कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जा है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और खून की कमी से हमारा बचाव हो जाता है. इसके कारण ओवरऑल हेल्थ अच्छा रहता है।
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Contact: – 9897902760
