Category: आशु पंड़ित जिला सचिव बागपत कांग्रेस
13 To 19 Oct 2025 केशरी दर्पण, समाचार पत्र, बागपत संस्करण, Keshari Darpan, News Paper Baghpat Edition, Pdf File 38. 13 to 19 Oct 2025 KD Tablet size for prepare12
बिहार में पूर्व सैनिक समाज अपमान का जवाब वोट की चोट से देगा. कर्नल रोहित

रुबी कश्यप, नई दिल्ली। पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस पार्टी, अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि बिहार में एनडीए की नितीश सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया गया। देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों का वेतन अब होम गार्ड से भी कम है। कांग्रेस पार्टी पूर्व सैनिक विभाग, उनके आंदोलन में साथ खड़ा है। जननायक राहुल गांधी तक उनकी आवाज़ पहुंचाई गई है। दबाव में नीतीश सरकार ने अंतिम कैबिनेट मीटिंग में मामूली बढ़ोतरी की। लेकिन अहम मांगें नौकरियों में आरक्षण, वेतन वृद्धि अन्य विभागों के समान, चालकों का इंश्योरेंस और शहीद परिवारों को मुआवज़ा, स्थायी सेवा दर्जा और पुलिस भर्ती में निश्चित कोटा अभी लंबित हैं। इन सभी मांगों को नीतीश सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में पूरा नहीं किया। बिहार में सैनिक समाज का वोट शेयर 10 प्रतिशत से अधिक हैं। एनडीए सरकार को विधानसभा चुनाव में इस अपमान का जवाब पूर्व सैनिक समाज वोट की चोट से देगा। कांग्रेस पार्टी पूर्व सैनिकों की न्यायपूर्ण मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उत्तराखंड अध्यक्ष कर्नल राम रत्न नेगी जी के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के खिलाफ 4 अक्टूबर शुरू हो चुकी है। पहले चरण में यह पदयात्रा 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना उत्तराखंड के देशप्रेमी युवाओं के सेना में जाने के जुनून पर सीधा प्रहार है। उन्होंने उत्तराखंड के देशभक्त युवाओं, पूर्व सैनिकों और आमजन से अपील है कि देश और युवाओं के भविष्य के लिए इस पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
हरे नीम के पेड़ आदरणीय मोदी जी की माता जी के नाम कर दिए लेकिन बचाने के लिए अधिकारी आगे नहीं आ रहे
जिलाधिकारी महोदया जनपद बागपत से हरे नीम के पेड़ बचाने के लिए गुहार लगाते सुभाष चंद कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी बगपत लोकसभा

जिलाधिकारी महोदय जनपद बागपत से तहसील खेकड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस मैं मिलकर जनता की समस्याओं को लेकर बातचीत करते सुभाष चंद कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय
खेकड़ा 20 सितंबर 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने जनता की कई समस्या रखी। सबसे पहले खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा गांव रेलवे अंडरपास में तीन नीम के हरे पेड़ के चारों तरफ से रेलवे विभाग ने जानबुझकर मिट्टी हटा ली जिससे कि यह पेड़ खुद ही जमीन पर गिर जाए और इनका दोष रेलवे विभाग पर ना लगे।

सुभाष चंद कश्यप ने इन हरे नीम के पेड़ को आदरणीय मोदी जी की माता जी के नाम कर दिए हैं। फिर भी इन पेड़ को हटाकर दूसरी जगह नहीं लगाया। अब बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी इन हरे नीम के पेड़ बड़ागांव अंडरपास से हटाकर दूसरी जगह रिप्लांट करने के लिए बात रखी।

दूसरी सबसे गंभीर समस्या बीएसएनल टावर पिछले डेढ़ साल से बीएसएनएल अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन खेकड़ा के सामने खोल कर रखा हुआ है जिसकी कई बार खड़ा करने के लिए शिकायत भी की थी बीएसएनएल के अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था कि 6 महीने में बीएसएनल का टावर खड़ा कर देंगे लेकिन लगभग डेढ़ साल हो चुका धरना प्रदर्शन भी कई बार हो चुके बीएसएनएल अधिकारियों को बार-बार पत्र भी लिखे जा चुके। सीडीओ श्रीवास्तव साहब को भी लगभग 1 वर्ष पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में बीएसएनएल टावर को ठीक करने की शिकायत की थी परंतु आज तक भी खेकड़ा कस्बे में खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सामने बीएसएनल टावर बीएसएनएल अधिकारियों के द्वारा सीडीओ बागपत के आदेश निर्देश के बाद भी बीएसएनएल टावर अधिकारियों ने खड़ा नहीं किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने एक बार फिर जिलाधिकारी महोदय से व्यक्तिगत मिलकर बीएसएनएल टावर को खड़ा करने का आग्रह किया कि बीएसएनल 5G सर्विस देने की बात करता है 5G सर्विस का पैसा लेता है लेकिन 2GB खेकड़ा कस्बा और आसपास के लोगों को बीएसएनएल की 2G सर्विस नहीं मिल पाती।
सुभाष चंद कश्यप ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बीएसएनल का टावर खड़ा नहीं किया गया और सिग्नल ठीक नहीं किए गए तो मजबूरी में बीएसएनएल दफ्तर खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

2 दिन पूर्व हरे नीम के पेड़ बचाने के लिए तहसीलदार खेकड़ा से गुहार लगाते सुभाष चंद्र कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय
निवेदक
सुभाष चंद कश्यप
पूर्व सांसद प्रत्याशी
बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय 983774 9557
20 सितंबर 2025
15 To 21 Sep 2025 केशरी दर्पण, समाचार पत्र, बागपत संस्करण, Keshari Darpan, News Paper Baghpat Edition
🍃 Arogya🍃गेहूं नहीं, नाश्ते में खाएं इस आटे की रोटी, कमजोर शरीर में फूंक देंगी जान, 5 फायदे आपको खाने के लिए कर देंगे मजबूर—————————–एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर:रागी की रोटी खाने से न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है. रागी की रोटी में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं तो झुर्रियों, दाग-धब्बे, फाइन-लाइंस की परेशानियों को दूर कर सकता है.
वजन घटाए:
रागी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद मानी जाती है. दरअसल, गेहूं की तुलना में रागी में डाइटरी फाइबर ज्यादा होता है. रागी के आटे की रोटी खाने से डाइजेशन में सुधार होता है. इसे नियमित सेवन से बहुत देर तक भूख नहीं लगती, जिससे हम ज्यादा खाने से बच जाते हैं. ये उन लोगों के लिए बेहतरीन डाइट है जो जल्द से जल्द अपना बढ़ता हुआ वजन कम करना चाहते हैं.
शुगर कंट्रोल करे:
रागी में गेहूं की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. इसका सीधा मतलब है कि ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता रखती है. यही वजह है डायबिटीज के मरीजों को अक्सर नाश्ते में रागी की रोटी खानी चाहिए.
एनीमिया से बचाए:
रागी के आटे की रोटी खाने से शरीर को भरपूर आयरन प्राप्त होता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में मददगार हो सकते हैं. ऐसे में यदि आप एनीमिया की शिकायत से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में रागी की रोटी जरूर शामिल करें.
हड्डियों को मजबूती दे:
रागी के आटे में कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जिनमें कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जा है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और खून की कमी से हमारा बचाव हो जाता है. इसके कारण ओवरऑल हेल्थ अच्छा रहता है।
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Contact: – 9897902760
