स्कूलों में बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए बच्चों का सड़क पर उतरना बेहद चिंता का विषय है : शिक्षक श्यामलाल निषाद
सुलतानपुर। आज दिनांक 25.08.2026 को लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गजापुर में पीडीए जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के आयोजक जयश्री प्रसाद पाल एवं सह आयोजक शिव प्रसाद गौतम व गयादीन पाल संयुक्त रूप से रहे। सम्मेलन में पीडीए समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी से लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं जो बेहद चिंता का विषय है।
सम्मेलन के संयोजक उदयभान विश्वकर्मा तथा सह संयोजक बजरंगी पाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय मौर्य ने की, जबकि महेंद्र यादव एवं सुभाष चन्द्र मौर्य के संयुक्त संरक्षण में सम्मेलन सम्पन्न हुआ।