Spread the love

जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर कानूनी सहायता, न्याय तक पहुंच आसान बनाने की पहल

बागपत 07 मार्च 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। इसमें डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 9 मार्च 2026 को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साक्षात्कार का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के सभागार में किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेजों तथा आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के तहत जिले में दो पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसमें डिप्टी चीफ एक पद तथा असिस्टेंट का एक पद शामिल है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद के लिए कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद के लिए 53 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस प्रकार कुल 77 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। चयनित अधिवक्ता जिला स्तर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत कार्य करते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राखी कश्यप ने किसका मर्डर किया यहां पर यह बात में नहीं कहना चाहूंगा लेकिन एक बात जरूर कहूंगा जो महिला अपने मां-बाप के कंट्रोल में नहीं है अपने सास ससुर के पति के खाने में नहीं है जिसे अपने परिवार की महिला पुरुषों की कोई परवाह नहीं है जो अपने हुकुम चलाना चाहती है जो अपने आप को सक्षम समझने लगे और अपनी नौकरी अपने व्यापार अपने रंग रूप आदि का घमंड करने लगे उसको कोई सुधार नहीं सकता एक दिन कहते हैं समय बड़ा बलवान होता है किसी न किसी दिन समय उसको समझा देता है यही बात पुरुषों पर भी लागू होती है जो पुरुष अपने बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान नहीं करता और न जाने किस घमंड में जीना चाहता है एक दूसरे की बात नहीं मानता एक न एक दिन उसका भी हर्ष बुरा होता है। उसे भी अगर कोई समझ सकता है तो वह समय है समय एक न एक दिन उसे पुरुष को भी समझा देता है।

×