मथुरा ::- मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार फ्राॅन्क्स कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक सभी की जान चली गई थी। पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे। गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था। वही गाड़ी लेकर निकला था। जैसे ही उनकी कार रात लगभग नौ बजे नगला देविया के निकट मोड़ पर पहुंची, तो अमित गाड़ी को तीव्र मोड़ पर घुमा नहीं पाया और गाड़ी लहराती हुई सीधे सड़क किनारे रजबहे में गिर गई। आसपास के लोग कार को रजबहे में गिरता देख फौरन दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जब तक ग्रामीणों ने लोगों को कार से निकाला तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिनाख्त करके तीन के परिजन को सूचना दे दी है, जबकि एक की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रजबहे में कार गिरने से डूबकर मृत युवकों में से एक कानून की पढ़ाई कर रहा था। युवक के रजबहे में डूबने से मौत के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। जान पहचान वाले भी मौके पर और बाद में थाने की ओर दौड़ लिए। महावन थाना क्षेत्र के कुछ युवक कार से परिवार में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए डीग की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार रजबजे में गिर गई। दुर्घटना मोहित, राहुल, अमित की मौत हो गई। ग्रामीण ने बताया कि मृतक मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहा था। शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला और उसकी मौत की सूचना आई।
मथुरा में बड़ा हादसा :: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी, चार युवकों की माैके पर ही माैत
Bysubhashchand4
Feb 19, 2026Related Post
जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation
Aug 31, 2026
subhashchand4