Spread the love

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट में माय भारत बजट क्वेस्ट पोस्टर का किया विमोचन

बजट समझो, भविष्य गढ़ो: माय भारत बजट क्वेस्ट में चमकने पर पीएम से सीधा संवाद

युवाओं की समझ से मजबूत होगा बजट: गांव से शहर तक, बागपत के हर युवा के लिए अवसर

युवाओं की आवाज़ से बना बजट: लोकसभा में पेश आम बजट 2026-27 में ‘विकसित भारत’ की झलक

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना केंद्रीय बजट

बागपत, 03 फरवरी 2026। देश के युवाओं को बजट से जोड़ने और उन्हें नीति-निर्माण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक बड़ी पहल की शुरुआत हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत ने बजट क्वेस्ट कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

इस अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा mybharat.gov.in पर आयोजित ऑनलाइन क्विज में भाग ले सकते हैं। क्विज में केंद्रीय बजट से जुड़े 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अगले चरण में निबंध लेखन के लिए चुना जाएगा। अंतिम रूप से चयनित विजेता युवाओं को नई दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकसित भारत बजट विषय पर सीधा संवाद करेंगे। यह अवसर किसी भी युवा के लिए प्रेरणादायक और जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने इस अभियान के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर विकसित भारत यूपी कैप्टन अमन कुमार, जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस बार केंद्रीय बजट बनाने में देशभर के उन युवाओं की भागीदारी भी रही जो विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम में शामिल रहे। जनपद बागपत से अमन कुमार ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में टीम यूपी ग्रुप कैप्टन के रूप में 79 युवाओं की अगुवाई की थी। जनपद बागपत के सभी युवाओं से अमन कुमार ने आह्वान किया है कि बजट क्वेस्ट में प्रतिभाग करे और प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर पाए। आज क्विज लॉन्च होने पर सैकड़ों युवाओं ने ऑनलाइन माय भारत पोर्टल से प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

जिला युवा अधिकारी डॉ योगेश कुमार ने बताया कि देश का हर युवा यह समझ सकेगा कि केंद्रीय बजट उसके भविष्य, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और नए अवसरों से कैसे जुड़ा है। बजट को सरल भाषा में युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें आर्थिक नीतियों की गहरी समझ देने का प्रयास किया जा रहा है। यह युवाओं के लिएसीखने, सोचने और अपनी बात रखने का मंच है। इसके जरिए युवा बजट से जुड़े तथ्यों, सवालों और सरकार की प्राथमिकताओं को समझेंगे।

साथ ही यह भी जान पाएंगे कि सरकार युवाओं, स्टार्ट-अप, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को लेकर किस दिशा में आगे बढ़ रही है। पूरी तरह डिजिटल और यूथ-फ्रेंडली इस पहल को इस तरह तैयार किया गया है कि देश के किसी भी कोने से युवा आसानी से इसमें भाग ले सकें। जब युवा बजट और नीतियों को समझेंगे, तभी वे विकसित भारत के लक्ष्य में सार्थक भागीदारी निभा पाएंगे। क्विज में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×