Spread the love

बिजनौर ::- स्कूल से लौट रही यूकेजी की छात्रा को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर 67 साल का बुजुर्ग आरोपी घर ले गया। उसने आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। नगीना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसके पति उत्तराखंड में रहकर काम करते हैं। जबकि वह बच्चों के साथ नगीना में ही रहती है। उसकी आठ साल की बेटी शहर के एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बेटी ने स्कूल से लौटकर बताया कि एक अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोप है कि मोहल्ला लुहारी सराय निवासी शाहिद (67) टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। उसने बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में बंधक बनाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बालिका की हालत गंभीर है, उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही है।
अकसर 10 रुपये का नोट देता था आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि 10 रुपये के नोट के चलते ही बालिका की मां को घटना के बारे में पता चल सका। दरअसल आरोपी बुजुर्ग बालिका को अकसर स्कूल आते-जाते टॉफी-चॉकलेट खाने के लिए कुछ पैसे दे दिया करता था। घटना के बाद बालिका जब घर पहुंची तो उसके पास 10 रुपये का नोट देखकर मां ने बिटिया से सवाल किया तो वह रोने लगी। उसके बाद उसने मां को आपबीती सुनाई तो वह सकते में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×