बागपत ::- जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह सभागार में शपथ दिलाई गई। जहां अध्यक्ष पद पर सुभाष तोमर और महामंत्री पद पर अजीत सिंह समेत 15 पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला बार एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी को वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए काम करना होगा। साथ ही बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर अधिवक्ताओं के हितों में काम करना चाहिए। समारोह में अध्यक्ष सुभाष सिंह तोमर, महामंत्री अजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांदवीर सिंह राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार के अलावा संयुक्त मंत्री सनुज राठी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय निधि लता, संयुक्त मंत्री प्रशासन रजनीश कुमार, संयुक्त मंत्री सामाजिक विक्रांत दुहूण, वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार, अशोक कुमार, रामकिशन सहरावत, कनिष्ठ सदस्य निकेता, रोहित चौहान, संदीप कुमार धामा को शपथ दिलाई गई।
Related Post
जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation
Aug 31, 2026
subhashchand4