प्रभारी मंत्री ने राजस्व, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की कड़ी समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जनता…

🚨 धमाकेदार खुलासा: पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य का BJP पर तीखा हमला – “BJP यौन कुंठितों और मनुवादियों की पार्टी है!”🚨पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें मिलने बुलाया। यूनिफॉर्म वाली वो तस्वीर आज भी याद है। लेकिन गुजरात पहुँचते ही महिलाओं की हालत देखकर उनका दम घुटने लगा। कुछ महीने बाद BJP ने बिना पूछे उन्हें “स्पेशल इनवाइटे” बना दिया – अखबारों में खबर छपवा दी। अनुमा जी ने सीधे चुनौती देते हुए इनकार कर दिया।

“कारण 2018 का कठुआ कांड।”8 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार। और BJP के नेता उन रेपिस्टों को माला…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कलेक्ट्रेट परिसर में 30 फीट ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण कर उन्होंने देश की आन-बान-शान को किया नमन बागपत, 2 अक्टूबर…

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत शहर में फूट पेट्रोलिंग की

बागपत, 01 अक्टूबर 2025आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा बड़ौत नगर…

बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बांटी खुशियाँ, संग किया भोजन, वितरित किए उपयोगी उपहार बुजुर्ग हमारे समाज…

एसएम कॉलेज चंदौसी प्रबंध तंत्र की मनमानी से प्राचार्य प्रोफेसर भी वेतन को तरस, घोर आर्थिक संकट से गुजर रहे

सुरजीत सिंह, 4/9/25, संभल/ चंदौसी। शनिवार को डॉ. प्रवीण कुमार, प्रोफेसर एस.एम. कॉलेज, चंदौसी ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन…

बिहार में पूर्व सैनिक समाज अपमान का जवाब वोट की चोट से देगा. कर्नल रोहित

रुबी कश्यप, नई दिल्ली। पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस पार्टी, अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया…

सामाजिक न्याय पार्टी कार्यकर्ताओं का संविधान की आरती गाना चर्चा का विषय बना

राजीव कश्यप, मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी के कार्यक्रमों में संविधान की आरती का गाया जाना चर्चा…

कर्नाटक के गोकर्णा की गुफा में दो महीनों तक रह रही, अब एक रूसी महिला और उसकी दो बेटियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कथित पिता को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जब आपके बच्चे गुफा में रह रहे थे, तब आप क्या कर रहे थे?

विशाल कश्यप/एजेंसी, नई दिल्ली। बताया जाता है कि कर्नाटक के गोकर्णा की गुफा में दो महीनों तक रह रही, अब…

You missed

जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आज, स्थापना के श्रेय का वास्तविक हकदार कौन?शिलान्यास के ठीक चार वर्ष चार महीने और तीन दिन बाद होने जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आज 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों जेवर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की दशा और दिशा को बदल देने की संभावनाओं वाले इस हवाई अड्डे के प्रथम चरण का औपचारिक उद्घाटन हो जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर ने जहां अंतिम रूप दे दिया है वहीं उद्घाटन के बाद होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां की हैं।पच्चीस वर्ष पहले अतिपिछड़े समझे जाने वाले जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र को कल हवाई उड़ान जैसे अत्याधुनिक यातायात के एक ठिकाने का उपहार मिल जाएगा। इस हवाई अड्डे के निर्माण में महज चार वर्ष चार महीने और तीन दिन का समय लगा जो देश में बने किसी भी अन्य हवाई अड्डे के मुकाबले बेहद कम है परंतु इसे जेवर में स्थापित होने के लिए पच्चीस छब्बीस साल लग गए।2001 में खुर्जा लोकसभा क्षेत्र जो अब गौतमबुद्धनगर हो गया है, के तत्कालीन भाजपा सांसद अशोक प्रधान दावा करते हैं कि यह हवाई अड्डा उनके आग्रह पर जेवर में बनना तय हुआ था।उस समय गौतमबुद्धनगर जिले का हिस्सा होने के बावजूद नोएडा ग्रेटर नोएडा से जेवर पहुंचने के लिए दिल्ली हरियाणा होकर जाना पड़ता था।बकौल अशोक प्रधान उन्होंने इस क्षेत्र के अति पिछड़ेपन को दूर कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से यहां एयरपोर्ट बनाने की मांग की थी। प्रधानमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र को जेवर में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि समय की धूल पूर्व में किए गए प्रयासों को धुंधला या अदृश्य कर देती है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे भी है जिसका शिलान्यास भी अशोक प्रधान ने किया था जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज है परंतु अब वहां पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नाम का शिलापट्ट लगा है। वर्तमान में जेवर एयरपोर्ट का सर्वाधिक श्रेय कौन ले रहा है? एयरपोर्ट के चारों ओर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के होर्डिंग लगे हैं। कभी इसके लिए वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा को श्रेय दिया जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवश्य इस हवाई अड्डे की यहां स्थापना के श्रेय के वास्तविक हकदार हैं जिन्होंने पिछली सरकारों के समय कभी टूंडला और कभी आगरा के बीच झूल रहे इस हवाई अड्डे को वापस जेवर में बनाने का न केवल ठोस प्रस्ताव केंद्र को भेजा बल्कि उसे धरातल पर भी उतार दिया। हालांकि कल उद्घाटन होने के बावजूद यहां से उड़ानें शुरू होने में अभी एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है जो प्रत्येक एयरपोर्ट के लिए सामान्य बात है परंतु दिल्ली से मात्र एक घंटे की दूरी पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर स्थापित इस हवाई अड्डे से क्षेत्र के भौतिक विकास को ऊंची उड़ान मिलने की पूरी संभावना है। संभवतः इसीलिए आज सुबह इंद्रदेव ने भी हल्की बौछोरों के साथ अपनी प्रसन्नता प्रकट की।

×