बागपत जनपद कांग्रेस के द्वारा सद्बुद्धि यात्रा
बागपत 8 जुलाई 2026
जनपद बागपत कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सद्बुद्धि यात्रा का आयोजन शहर बड़ौत में भगवान अग्रसेन मूर्ति से शुरू होकर पंचमुखी मंदिर भगवान श्री राम के मंदिर पर समापन हुआ।
बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में करोड़ों हिंदुओं का पैसा लगा हुआ है सोना चांदी हीरे जवारत माता सीता का मंगलसूत्र जेवरात भगवान राम के चरण पादुका आदि का चढ़ावा आया है लेकिन भगवान राम के मंदिर में भी चोरों ने चोरी कर लिया।
चोरों के नाम पर छोटे भैया चोरों को पड़कर लिया लेकिन असली चोर जो भगवान श्री राम के मंदिर के दान के चोर हैं उनको बचाने का काम किया जा रहा है। जब तक असली चोर नहीं पकड़े जाते माता सीता का मंगलसूत्र भगवान श्री राम के चरण पादुका आदि जेवरात नहीं पकड़े जाते तब तक आंदोलन लगातार चलता रहेगा।
बड़ौत के अग्रसेन प्रतिमा से सदबुद्धि यात्रा शुरू होकर बड़ौत के मुख्य बाजारों से होकर पंचमुखी मंदिर भगवान श्री राम के मंदिर पर समापन हुआ , यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने आज राम मंदिर में चंदा चोरी पर भाजपा सरकार पर हमला बोला मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से चंदा चोरों को फांसी देने की मांग भी की।
राम मंदिर के दान के चोरों को फांसी दो फांसी दो
माता सीता का मंगलसूत्र बेचकर खाया है ऐसा नेता आया है।
आदि नारे लगाए गए।
इस सद्बुद्धि यात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक लव कश्यप ,जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर जी , राजेंद्र चौहान जी जिला महासचिव आशु पंडित जी राजीव कश्यप, नितिन कुमार सिंह, जिला सचिव अरविंद आदिवासी, अनुज कश्यप, पवन कश्यप, प्रदीप शर्मा जी मंडल अध्यक्ष ओमबीर कश्यप, जयवीर प्रधान , बादल कश्यप, राजवीर प्रधान, सम्राट कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🚩सद्बुद्धि यात्रा के माध्यम से #भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास🚩
आज Baghpat Congress द्वारा जिला अध्यक्ष लव कश्यप जी के नेतृत्व में #बड़ौत की अग्रसेन प्रतिमा से सद्बुद्धि यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई पंचमुखी महादेव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई।
यात्रा के माध्यम से #कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने #अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में सामने आए कथित चंदा घोटाले और आर्थिक अनियमितताओं के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर एकत्रित श्रद्धालुओं के चंदे में भ्रष्टाचार अत्यंत निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से मांग की कि राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने लाई जाए।
जय श्रीराम • जय हिंद • जय कांग्रेस
BaghpatCongress #SadbuddhiYatra #LoveKashyap #CongressParty #Baraut #Ayodhya #RamMandir
Ajay Kumar Lallu Ajay Rai Indian National Congress – Uttar Pradesh Indian Youth Congress Indian National Congress Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra







































































