Spread the love

शारदीय नवरात्रि एवं अन्य त्यौहारों को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए

बागपत 23 सितंबर 2025 —जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में आज जनपद के समस्त नगर निकायों नगर पालिका परिषद बागपत खेकड़ा बड़ौत एवं नगर पंचायतों रटोल अमीनगर सराय ,टटीरी छपरौली आदि सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग एवं साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि आगामी शारदीय नवरात्रि एवं अन्य त्यौहारों को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक गांव एवं नगर में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण तथा एंटी-लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य समयबद्ध रूप से किया जाए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होगी, ऐसे में किसी भी सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल अथवा गली-मोहल्लों में गंदगी एवं जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्थान पर गंदगी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि साफ-सफाई के अभाव में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गांव एवं नगर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बना रहे।
उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एवं एंटी-लार्वा अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने घर एवं आस-पड़ोस को साफ-सुथरा रखें।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×