Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

बागपत पुलिस अधीक्षक के सामने बजा घूस मांगने का ऑडियो, फिर हुआ बड़ा एक्शन! दोघट थाने के 3 पुलिसकर्मी किये एक झटके में लाइन हाजिर

By Subhash Chand
November 13, 2026 1 Min Read
0

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के थाना दोघट में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की दबंगई और घूसखोरी उस समय उन पर ही भारी पड़ गई, ज़ब पीड़ित ने घूस मांगने वाली फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सीधे पुलिस अधीक्षक को सुना दी, तो एसपी ने भी एक मिनट की देर नहीं की और तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

बागपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार दोघट थाने के पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान किया, उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और रुपये की मांग की। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी बातचीत को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो सहित गुरुवार को एसपी के पास पहुंच गया।
ऑडियो सुनते ही एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी जितेंद्र और रिक्रूट आरक्षी संतोष को लाइन हाजिर कर दिया।
इतना ही नहीं, एसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर आख्या देने के सख्त आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
एसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जो भी पुलिसकर्मी वर्दी का रौब दिखाकर जनता को परेशान करेगा या घूस मांगेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
————–+
विश्व बंधु शास्त्री

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वीप जागरूकता रैली से युवाओं ने दिया लोकतंत्र की मजबूती का संदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बागपत पुलिस अधीक्षक के सामने बजा घूस मांगने का ऑडियो, फिर हुआ बड़ा एक्शन! दोघट थाने के 3 पुलिसकर्मी किये एक झटके में लाइन हाजिर
  • स्वीप जागरूकता रैली से युवाओं ने दिया लोकतंत्र की मजबूती का संदेश
  • माइक्रोसॉफ्ट 365 ठप: आउटलुक, टीम्स और कोपायलट दुनियाभर में दूसरे दिन भी प्रभावित
  • जनपद बागपत में 11नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को जिलाधिकारी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
  • बागपत में लोकतंत्र का महाअभियान, हर पात्र नागरिक को मतदाता बनाने की तैयारी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • युवा / Youth
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme