Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज

By Subhash Chand
November 11, 2026 1 Min Read
0

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण में सामने आई केयरटेकर की कमियों एवं लापरवाही पर एक्शन, बाल संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बागपत, 11 नवंबर 2026। हर बच्चे का है अधिकार, रोटी खेल पढ़ाई प्यार। विशेषकर बाल गृहों में संरक्षित बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना और भी महत्वपूर्ण है। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार उनकी गरिमा और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसी भावना के साथ सरूरपुरकलां गांव स्थित घरौंदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित क्षितिज बाल एवं शिशु गृह में बच्चों की ओर से की गई शिकायतों को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया और प्रकरण की जांच कराते हुए घरौंदा वेलफेयर सोसाइटी की केयरटेकर अंकिता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बागपत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा के निरीक्षण के दौरान बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव जाने थे। इस दौरान बच्चों ने केयरटेकर अंकिता के गलत व्यवहार को लेकर कई शिकायतें कीं। उन्होंने बच्चों की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा बच्चों की देखभाल और उनके साथ किए जा रहे व्यवहार से संबंधित शिकायतों की पड़ताल की। इस दौरान बच्चों को डांटने, धमकाने और मारपीट करने जैसे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की गई। जांच में एनजीओ की केयरटेकर अंकिता का व्यवहार अनुचित पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध बागपत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Next

भारत में किसी भी स्काउट और गाइड (Scout & Guide) एनजीओ (NGO) को केंद्र सरकार से मान्यता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) के तहत युवा कार्यक्रम विभाग (Department of Youth Affairs) से मिलती है। [1, 2]

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत में किसी भी स्काउट और गाइड (Scout & Guide) एनजीओ (NGO) को केंद्र सरकार से मान्यता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) के तहत युवा कार्यक्रम विभाग (Department of Youth Affairs) से मिलती है। [1, 2]
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई
  • गौशाला में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष स्वाती सहगल ने किया वैदिक पूजन, नन्हीं बिटिया के साथ गोवंश को खिलाया गुड़
  • कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme