Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

गौशाला में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष स्वाती सहगल ने किया वैदिक पूजन, नन्हीं बिटिया के साथ गोवंश को खिलाया गुड़

By Subhash Chand
November 11, 2026 1 Min Read
0

बागपत 10 नवंबर 2026 — गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर शासन द्वारा गठित आकांक्षा समिति की जनपद अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल की धर्मपत्नी स्वाती सहगल ने गौशाला पहुंचकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन एवं गौमाता की पूजा-अर्चना की। गौशाला परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक पूजन सामग्री और थाली के साथ स्वाती सहगल ने गोमाता की आरती उतारी। वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण गौशाला परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का सबसे आकर्षण और भावुक क्षण तब देखने को मिला जब स्वाती सहगल के साथ मौजूद नन्हीं बालिका ने आगे बढ़कर एक छोटे, प्यारे से भूरे बछड़े को गेंदे के फूलों की सुंदर माला पहनाई। बछड़े और बच्ची के बीच का वह स्नेहिल दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ले आया।

इसके उपरांत आकांक्षा समिति की जनपद अध्यक्ष स्वाती सहगल और नन्हीं बालिका ने अपने हाथों से गोवंश व बछड़े को गुड़ तथा पौष्टिक आहार खिलाकर गौसेवा का जीवंत संदेश दिया जिसमें पशुओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष स्वाती सहगल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गौमाता का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण, संवर्धन और उनकी सेवा करना केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। वहीं गौशाला प्रबंधन समिति द्वारा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

Next

राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत में किसी भी स्काउट और गाइड (Scout & Guide) एनजीओ (NGO) को केंद्र सरकार से मान्यता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) के तहत युवा कार्यक्रम विभाग (Department of Youth Affairs) से मिलती है। [1, 2]
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई
  • गौशाला में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष स्वाती सहगल ने किया वैदिक पूजन, नन्हीं बिटिया के साथ गोवंश को खिलाया गुड़
  • कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme