Spread the love

ग्रामीणों को समय से मिले योजनाओं का लाभ, कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से न रहे वंचित

लापरवाह सचिवों को सेवा पुस्तिका में किया दंडित, कार्य शैली में सुधार करने के दिए निर्देश

सचिव और प्रधान में हो बेहतर समन्वय, अपनी जिम्मेदारी पूरी समझें, कोई आवेदन लंबित न रहे

बागपत, 12 सितंबर 2025 – जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज ग्राम सचिवों के साथ गांवों में विकास कार्यों के संबंध में बैठक की जिसमें विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रत्येक सचिव सेवा पुस्तिका के साथ उपस्थित रहे और खराब कार्यप्रदर्शन वाले सचिवों को सेवा पुस्तिका में दंडित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिवों और प्रधानों को अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह समझनी होगी। पंचायत घर ग्रामीणों के लिए योजना आवेदन और जानकारी का मुख्य केंद्र बनें। इसके माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना और अन्य योजनाओं के बारे में समय पर जानकारी दी जाए। सचिवों और प्रधानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई आवेदन लंबित न रहे और सभी योजनाओं का लाभ सही समय पर ग्रामीणों तक पहुंचे।

जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपने गांवों में जलभराव, स्वच्छता, और मूलभूत सुविधाओं की सतत निगरानी करें। ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सही बनाए जाएं और पोर्टल पर लंबित मामलों को रोकें। फोन पर प्रमाण पत्र बनाने जैसी गलती पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इसके अलावा, सचिवों को ग्रामीणों को फैमिली आईडी के लिए प्रेरित करना और ग्रामीणों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में पंचायत सचिवों की सेवा पुस्तिकाओं की समीक्षा की गई, जिनमें कुछ को दंडित किया गया और संबंधित सचिवों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए गए। रोस्टर के अनुसार सचिवों को गांवों में पहुंचने एवं गौशाला व्यवस्थाओं की निगरानी कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से मितली गांव की गौशाला में व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने एवं लापरवाही पर सचिव को निलंबित करने की चेतावनी दी गई।

सभी सचिवों और प्रधानों को यह निर्देश भी दिए गए कि वे केवल कार्यालयीन कामकाज तक सीमित न रहें, बल्कि गांव में योजनाओं और सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएं। 59 पंचायत सहायक पदों और लंबित आशा पदों की रिक्तियों को जल्द भरा जाए और कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। सचिवों को पंचायत घर में लेखपाल के साथ बैठकर काम करना होगा और सभी योजनाओं और अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

इसके अलावा, पूर्व सैनिकों के लिए विशेष फैमिली आईडी कैंप आयोजित करने की योजना बनाई गई है । सचिवों और प्रधानों को यह सुनिश्चित करना है कि गांव में सभी योजनाओं की जानकारी समय पर मिले, ग्रामीण आसानी से योजनाओं में आवेदन कर सकें और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बैठक का समापन करते हुए सचिवों और प्रधानों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×