Spread the love

बागपत, 6 जुलाई— जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में चल रहे कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम का मूल स्वरूप आकर्षक एवं व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने खेल मैदान, दर्शक दीर्घा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि जनपद बागपत खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं से युक्त आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्टेडियम उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कायाकल्प कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं, ताकि खिलाड़ियों एवं आमजन को बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, अधिशासी अधिकारी बड़ौत मनोज कुमार रस्तोगी ,सहायक अभियंता सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मैंने यानी सुभाष चंद्र कश्यप ने पिछले साल इन्हीं दिनों में जिला प्रशासन को आगाह किया था कि गौसपुर गांव के हालात वास्तव में खराब है गौसपुर गांव में तालाब का पानी आसपास के घरों में लगभग 5 फीट ऊपर तक पहुंच जाता है घर का सारा सामान तहस-नस हो जाता है जनजीवन रुक जाता है थम सा जाता है लेकिन जिला प्रशासन बागपत में कोई सबक नहीं लिया नतीजा गौसपुर गांव में एक बालक की बारिश के पानी के भाव में तालाब में पहुंचने और डूब कर मर जाने से मौत हो जाती है क्या जिला प्रशासन में तहसील प्रशासन में अभी तक कोई सबक लिया या नहीं दिया तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को शपथ लेना चाहिए और उसे तालाब की पानी की निकासी सुनिश्चित करनी चाहिए। और वर्तन बालक के परिवार को कम से कम 10 लख रुपए आर्थिक सहायता तत्काल मिलनी चाहिए जो उसके हक अधिकार हो वह मिलनी चाहिए जिला प्रशासन तहसील प्रशासन सरकार इस पर ध्यान दें आपसे यही प्रार्थना हैअन्यथा की स्थिति में गौसपुर गांव में तालाब में बैठकर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×