9 पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी गई
चढ़ावे की गिनती के दौरान अनियमितताओं के पुख्ता संकेत मिले
CCTV फुटेज में कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज हुईं
जांच टीम ने लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं को चिन्हित किया
शुरुआती जांच में गबन की आशंका को बल मिला
27 अप्रैल से 5 जून तक की रिकॉर्डिंग का परीक्षण किया गया
पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से पहले की स्थिति स्पष्ट नहीं
सुरक्षा और संचालन संबंधी तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं मिला
तलाशी और निगरानी व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर हुईं
छह कर्मचारियों की भूमिका जांच के दायरे में आई
कई लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश
पर्यवेक्षण और जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई गई
हंडियों की चाबियों के प्रबंधन पर भी सवाल उठे
ड्यूटी आवंटन और जिम्मेदारियां तय करने की प्रक्रिया पर आपत्ति
विस्तृत अंतिम रिपोर्ट अलग से प्रस्तुत की जाएगी
जांच रिपोर्ट में चंपत राय के खिलाफ कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई।