जनपद को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में सभी वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें
आम बाहर -आपके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किसानों को दिए पौधे
बागपत7 जुलाई 2026- उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रहे व्यापक वृक्षारोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने एक अभिनव एवं प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की है।
कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह शिकायतकर्ता हो अथवा किसी अन्य कार्य से आया हो, किसान हो उन्हें निःशुल्क आम का पौधा प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने अपील की है कि प्राप्त पौधे को अपने घर, आंगन, खेत की मेड़, मंदिर परिसर, धार्मिक स्थल अथवा अपनी पसंद के किसी भी उपयुक्त स्थान पर अवश्य रोपित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि “पौधे हैं तो जीवन है, पौधे हैं तो कल है।” वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन, फल, लकड़ी तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने जनपद के समस्त मीडिया बंधुओं से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। यदि कोई मीडिया प्रतिनिधि अपने घर, कार्यालय, मंदिर परिसर, धार्मिक स्थल या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर पौधारोपण करना चाहता है तो उसे भी निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिस स्थान पर पौधारोपण किया जाना होगा, वहां तक पौधे पहुंचाने की व्यवस्था वन विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान किसी एक व्यक्ति या विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का अभियान है। सभी नागरिकों की सहभागिता से ही जनपद को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रत्येक शिकायतकर्ता को व अन्नदाता किसान को आम बाहर आपके द्वार के अंतर्गत पौधा रोपण देकर सम्मानित किया और उनसे अभन किया कि सभी इस पौधे को जाकर अपने प्रिय स्थान पर लगाए आइए, हम सभी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा ,डीएफओ विनोद कुमार ,वनक्षेत्राधिकार श्रवण कुमार ,सुनेंद्र सहित आदि उपस्थिति रहे।
सूचना विभाग बागपत