Spread the love

मनुवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पिछड़ों में राजनीतिक चेतना पैदा करना होगा : श्यामलाल

जौनपुर। दिनांक 07.09.2025 को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करन निषाद के नेतृत्व व रमाशंकर निषाद के संरक्षण में हरखपुर मनदहा बाबा मन्दिर, सिकरारा, जौनपुर में किया गया।
कार्यक्रम को जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, मोस्ट राष्ट्रीय संयोजक रामानन्द बौद्ध, रामअजोर गौतम आदि ने संबोधित किया।
उक्त अवसर पर मोस्ट निदेशक शिक्षक श्यामलाल “गुरूजी” ने कहा कि हमारी पराजय और पिछड़ेपन का कारण मनु महराज द्वारा बनाई गई विभेदकारी सामाजिक व्यवस्था थी। लोकतान्त्रिक बराबरी के बावजूद भाजपा ऊंच-नीच की व्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है। मनुवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पिछड़ों में राजनीतिक चेतना पैदा करना होगा।
उक्त अवसर पर मोस्ट जिला प्रमुख जनार्दन यादव, सोहन विंद, विशाल, ललित, अतुल, गोलू, प्रिंस निषाद, अंगद निषाद, आकाश निषाद, आदर्श निषाद, सौरभ, सचिन निषाद, शनि निषाद, विवेक निषाद, अभिषेक निषाद, अनुज निषाद, विकास निषाद, शोभित, ऋतुराज, राजेश, आकाश निषाद, सौरभ निषाद, विपिन, राहुल, चंदन, सचिन, संतोष, डॉ. रमेश चंद्र निषाद, सुधीर, अरविंद, अखिलेश, रणजीत, उदयभान, अभिषेक, अजय, प्रेमराज, आजाद, सियाराम, आशीष, ओम प्रकाश निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×