यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में विद्यार्थियों को विवरण सुधारने का मौका
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म में गलतियां सुधारने का मौका दिया।
2 नवंबर से ऑनलाइन संशोधन पोर्टल सक्रिय, 12 नवंबर तक खुला रहेगा।
विद्यार्थी नाम, माता-पिता का नाम, विषय, वर्ग, फोटो, जेंडर, जाति, माध्यम और हाईस्कूल अनुक्रमांक में सुधार करा सकेंगे।
स्कूल के प्रधानाचार्य upmsp.edu.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन संशोधन करेंगे।
जन्मतिथि और पूरे नाम में सुधार ऑफलाइन होगा, इसके आवेदन 16 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी जानकारी।